Headline
Houthi Attack: सऊदी अरब में हूती हमलों से बढ़ा खतरा, 9 देशों में STEP अलर्ट; अमेरिका की एडवाइजरी
Varanasi News: यूपी ATS के साथ मुठभेड़ में 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू ढेर
Kiren Rijiju Reaction : हामिद अंसारी के बयान पर भड़के किरेन रिजिजू, अलगाववादियों को लेकर पूछा बड़ा सवाल
Asian Games 2026
Asian Games 2026: भारत ने खोला मेडल खाता, महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम ने जीता सिल्वर
Sleep Deprivation
Sleep Deprivation: 6–8 घंटे से कम सोने पर शरीर और दिमाग में क्या होता है? जानिए डॉक्टर की सलाह
Ancestors in Dream
Ancestors in Dream : सपने में पूर्वजों का दिखना शुभ या अशुभ, जानिए स्वप्न शास्त्र के संकेत और मतलब
DUSU Result 2026 : DUSU चुनाव में ABVP का परचम, किरेन रिजिजू ने विजेताओं को दी बधाई
Amit Shah Health
Amit Shah Health : अमित शाह की बिगड़ी तबीयत, हुबली कार्यक्रम से रहे दूर, प्रह्लाद जोशी ने दिया अपडेट
NGT Conference
NGT Conference : भारत के कार्बन उत्सर्जन पर PM मोदी का बड़ा बयान, विकसित देशों का आंकड़ा चौंकाएगा

वाराणसी रोपवे का पहला चरण मई तक होगा तैयार, 16 मिनट में गोदौलिया से कैंट पहुंचेंगे यात्री

वाराणसी रोपवे का पहला चरण मई तक होगा तैयार, 16 मिनट में गोदौलिया से कैंट पहुंचेंगे यात्री

वाराणसी| वाराणसी शहर में यातायात को सुगम बनाने के लिए बन रहे रोपवे परियोजना के पहले फेज के पहले सेक्शन का कार्य 75 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। यह सेक्शन गोदौलिया से कैंट रेलवे स्टेशन तक तैयार किया जा रहा है, जिसका काम मई तक पूरा कर लिया जाएगा। रोपवे चालू होने के बाद यात्रियों को गोदौलिया से कैंट तक पहुँचने में मात्र 16 मिनट लगेंगे।

रोपवे की ट्रॉली (गंडोला) अत्याधुनिक तकनीक से युक्त है। इसकी कुल ऊँचाई 45 से 50 मीटर होगी, और कुल 148 ट्रॉली कारें चलेंगी, जिनमें एक ट्रॉली में 10 यात्री बैठ सकेंगे। एक दिशा में प्रतिघंटा 3000 और दोनों दिशाओं में 6000 लोग यात्रा कर सकेंगे। गंडोला हर 1.5 से 2 मिनट में उपलब्ध रहेगा और संचालन मेट्रो की तरह 16 घंटे तक होगा।

खास बात यह है कि रोपवे तेज हवा (60 किमी प्रति घंटा), कोहरा और बारिश में भी सुरक्षित रूप से चलेगा। सेंसर सिस्टम हवा की तीव्रता बढ़ने पर अलर्ट देगा और स्थिति बिगड़ने पर गंडोले को गैरेज में सुरक्षित पार्क कर दिया जाएगा। बिजली कटने की स्थिति में बैकअप व्यवस्था भी की गई है।

रथयात्रा से गोदौलिया सेक्शन सितंबर तक पूरा होने की उम्मीद है। गंडोलों में सौर ऊर्जा से जलने वाली लाइटें लगाई जा रही हैं, जिससे पर्यावरण हित में भी योगदान मिलेगा। रथयात्रा पर ही सभी गंडोलों की पार्किंग की जाएगी।

हालांकि भारत माता मंदिर परिसर में बन रहे बिजली उपकेंद्र के पूरा होने में अभी तीन महीने का समय लगेगा। जब तक यह उपकेंद्र नहीं बनता, रोपवे का पूर्ण संचालन संभव नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top
फेस्टिव सीजन में छाना है तो शहनाज गिल का ये सूट लुक जरूर देखें रसीली नाशपाती के ये फायदे नहीं जानते होंगे आप, डाइट में करें शामिल कॉफी पीने का सही तरीका क्या है? जानिए दिन में कितने कप हैं सुरक्षित दूध से घर पर तैयार करें अलग-अलग तरह के चीज़, अपनाएं ये आसान तरीके क्या आप सही, तरीके से करते हैं चेहरे पर ब्लीच? जानिए आसान टिप्स