Headline
Ram Mandir Controversy :
Ram Mandir Controversy : राम मंदिर दान चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, ट्रस्ट की मांग पर SIT गठित
PoK Protest
PoK Protest : पीओके में भड़की आजादी की चिंगारी, शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर को बताया आतंकवादी
TMC Rebel MP
TMC Rebel MP : टीएमसी में बगावत तेज! Sudip Bandyopadhyay पहुंचे Bhupender Yadav से मिलने
Lt Gen Dhiraj Seth Army Chief
Lt Gen Dhiraj Seth Army Chief होंगे नए सेना प्रमुख, 30 जून से संभालेंगे भारतीय सेना की कमान
INDIA Alliance Rift
INDIA Alliance Rift : INDIA गठबंधन की फूट उजागर, लेफ्ट ने पूछा- राहुल गांधी केरल सीएम को गले क्यों नहीं लगाते?
Demographic Change
Demographic Change : देश में डेमोग्राफी बदलाव के अध्ययन के लिए उच्चस्तरीय समिति बनेगी, अमित शाह ने दिए सख्त निर्देश
Vikram 1 Rocket Launch
Vikram 1 Rocket Launch : भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट ‘विक्रम-I’ तैयार, श्रीहरिकोटा से रचा जाएगा इतिहास
PM Modi France Visit
PM Modi France Visit : फ्रांस में मैक्रों संग मुलाकात और जी7 समिट, पीएम मोदी के एजेंडे में क्या?
US Iran Conflict
US Iran Conflict : डोनाल्ड ट्रंप के आरोपों पर भड़का ईरान, अमेरिका पर लगाया भारतीय नाविकों की हत्या का आरोप

अनुराग कश्यप पर ब्राह्मण समाज भड़का, माफी के बाद भी नहीं थम रहा विरोध

अनुराग कश्यप पर ब्राह्मण समाज भड़का, माफी के बाद भी नहीं थम रहा विरोध

बॉलीवुड निर्देशक अनुराग कश्यप इन दिनों अपने एक विवादित बयान को लेकर घिरते नजर आ रहे हैं। ब्राह्मण समाज को लेकर दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान के बाद उनका विरोध तेज हो गया है। देशभर में ब्राह्मण संगठनों ने अनुराग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इतना ही नहीं, उन्हें जान से मारने की धमकियां भी मिल रही हैं।

ब्राह्मण महासभा और अन्य संगठनों ने हाल ही में जयपुर में एक बड़ी बैठक की, जिसमें चाणक्य सेना, ब्राह्मण सेवा संघ, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, विश्व ब्राह्मण परिषद और अखिल भारतीय ब्राह्मण संघ जैसे संगठन शामिल हुए। इस बैठक में घोषणा की गई कि जो भी अनुराग कश्यप के चेहरे पर कालिख पोतेगा, उसे एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।

गीतकार मनोज मुंतशिर ने भी सोशल मीडिया पर अनुराग के बयान की निंदा करते हुए उन्हें फटकार लगाई है। वहीं, जयपुर में उनके खिलाफ कानूनी शिकायत दर्ज की जा चुकी है। ब्राह्मण समाज का कहना है कि निर्देशक का बयान न केवल आपत्तिजनक है, बल्कि इससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।

यह विवाद तब शुरू हुआ जब अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर निर्देशक अनंत महादेवन की फिल्म की रिलीज में हो रही देरी को लेकर नाराजगी जताई। इसी दौरान उन्होंने एक शख्स के जवाब में ब्राह्मणों के प्रति कुछ टिप्पणी की, जिसने विवाद को जन्म दे दिया। हालांकि अनुराग कश्यप ने इस पूरे मामले में माफी मांग ली है, लेकिन विरोध अब भी थमा नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top
कामाख्या मंदिर दर्शन के लिए बेहतरीन बजट ऑफर ढाबे जैसा पनीर पराठा घर पर कैसे बनाएं राजस्थान में आज भी राबड़ी है पहली पसंद गर्मी में Hot Coffee से मिलती है ठंडक? स्किन ऑयली है?