अंकुरित चने को सुबह खाली पेट खाने से शरीर को जबरदस्त ऊर्जा और पोषण मिलता है। लेकिन यदि इसमें कुछ खास चीजें मिलाकर खाया जाए तो इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं। जानिए क्या मिलाकर खाएं ताकि यह सुपरफूड बन जाए।
प्याज मिलाएं-रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं
अंकुरित चनों में बारीक कटा हुआ प्याज मिलाने से स्वाद तो बढ़ता ही है, साथ ही यह शरीर की इम्युनिटी को भी मजबूत करता है। प्याज में एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो मौसमी बीमारियों से बचाते हैं। गर्मियों में यह शरीर को ठंडक देता है और पाचन को भी बेहतर करता है। प्याज के साथ चना खाने से शरीर को फाइबर, आयरन और विटामिन C का कॉम्बिनेशन मिलता है।
टमाटर मिलाएं-विटामिन C का बेहतरीन स्रोत
टमाटर में मौजूद विटामिन C, लाइकोपीन और एंटीऑक्सीडेंट्स अंकुरित चनों के साथ मिलकर शरीर को संक्रमण से लड़ने की ताकत देते हैं। यह कॉम्बिनेशन स्किन को ग्लोइंग बनाता है और पाचन सुधारता है। टमाटर के रस के साथ चना खाने से कब्ज की समस्या भी दूर होती है और मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है।
नींबू का रस-शरीर से टॉक्सिन निकाले
अंकुरित चनों पर कुछ बूंदें नींबू की डालने से इसका स्वाद भी बढ़ता है और डिटॉक्सिफिकेशन भी होता है। नींबू में मौजूद विटामिन C, आयरन के अवशोषण को बढ़ाता है। इससे एनर्जी मिलती है और शरीर की थकान दूर होती है। रोज सुबह चना और नींबू का सेवन करने से स्किन भी हेल्दी रहती है।
सेंधा नमक-इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए
साधारण नमक की जगह यदि सेंधा नमक अंकुरित चने में मिलाया जाए तो यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स को बैलेंस करता है। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है और पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है। खासकर गर्मियों में यह शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने में सहायक होता है।
हरा धनिया और पुदीना-डिटॉक्स और पाचन के लिए बेस्ट
अंकुरित चने में धनिया और पुदीना डालना स्वाद के साथ-साथ डिटॉक्सिफिकेशन और पाचन के लिए बेहद लाभदायक है। इनकी खुशबू भूख बढ़ाती है और यह शरीर को ताजगी देती है। इनकी तासीर ठंडी होती है, जिससे गर्मी में यह ठंडक और ऊर्जा देता है।
कद्दूकस गाजर-विटामिन A और फाइबर का डबल फायदा
गाजर में बीटा कैरोटीन होता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाता है और स्किन के लिए भी फायदेमंद है। अंकुरित चनों में कद्दूकस गाजर डालने से यह शरीर को जरूरी फाइबर, आयरन और विटामिन A एकसाथ देता है। यह मिश्रण वजन घटाने में भी सहायक होता है।
काली मिर्च या चाट मसाला-स्वाद और पाचन दोनों बेहतर
थोड़ी सी काली मिर्च या चाट मसाला अंकुरित चने में डालने से इसका स्वाद और पाचन दोनों बेहतर हो जाते हैं। काली मिर्च मेटाबॉलिज्म को तेज करती है और गैस की समस्या से राहत दिलाती है। यह शरीर में गर्मी पैदा करके पाचन अग्नि को भी मजबूत बनाती है।
यह भी पढ़ें:पानी की बोतल में छिपा जहर: प्लास्टिक से होने वाली बीमारियों पर एक्सपर्ट की राय

One thought on “अंकुरित चने को कैसे बनाएं सुपरफूड? जानिए 7 असरदार तरीके”