Dandruff: महिलाओं में डैंड्रफ की समस्या आम होती जा रही है। स्कैल्प पर सफेद पपड़ी जमने से न केवल खुजली होती है बल्कि बालों की जड़ें भी कमजोर हो जाती हैं। अधिक खुजली करने से सिर में घाव तक बन जाते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि कुछ घरेलू उपाय और सही हेयर प्रोडक्ट्स अपनाकर इस समस्या से राहत पाई जा सकती है।
डैंड्रफ से बचाव के लिए सबसे पहले बालों में नियमित रूप से कंघी करना जरूरी है। इससे जड़ों से अतिरिक्त तेल निकलता है और बालों की ग्रोथ भी बढ़ती है। अच्छी क्वालिटी के एंटी-डैंड्रफ शैंपू का इस्तेमाल करना चाहिए, खासकर वे जिनमें जिंक पाइरिथियन मौजूद हो। यह तत्व डैंड्रफ को दूर करने में कारगर माना जाता है।
घरेलू उपायों में एलोवेरा का रस बेहद प्रभावी है। इसे बालों में लगाकर एक घंटे बाद ठंडे पानी से धोने से डैंड्रफ कम होता है। इसी तरह नारियल तेल में कपूर मिलाकर नहाने से आधा घंटा पहले सिर पर मालिश करने से भी लाभ मिलता है। नियमित रूप से ऐसा करने से स्कैल्प स्वस्थ रहता है।
इसके अलावा, रोजाना एंटी-डैंड्रफ शैंपू से बाल धोना भी जरूरी है। एक गिलास पानी में चार बड़े चम्मच बेसन मिलाकर पेस्ट तैयार कर बालों में लगाने से भी डैंड्रफ की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाती है।
इन उपायों से न केवल डैंड्रफ से राहत मिलती है बल्कि बाल मजबूत, चमकदार और स्वस्थ भी बनते हैं।
यह भी पढ़ें-महिलाओं में धूम्रपान से क्यों बढ़ता है कैंसर का खतरा


One thought on “Dandruff: डैंड्रफ से छुटकारा पाने के आसान घरेलू नुस्खे”