गन्ने का रस एक ऐसी नेचुरल ड्रिंक है जो शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ सेहत को भी संवारता है। गर्मी के मौसम में इसका नियमित सेवन न सिर्फ ताजगी देता है बल्कि कई गंभीर बीमारियों से भी बचाता है। अगली बार जब आप प्यास महसूस करें, तो सोडा या कोल्ड ड्रिंक के बजाय एक गिलास गन्ने का रस जरूर आजमाएं-स्वाद भी और सेहत भी!
गन्ने के रस में कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ये तत्व हड्डियों को मजबूती प्रदान करते हैं और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से बचाव में सहायक होते हैं। रोजाना इसका सेवन करने से शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है और थकान दूर होती है।
लिवर की कार्यक्षमता को सुधारने और उसे डिटॉक्सीफाई करने में गन्ने का रस अत्यंत लाभकारी माना गया है। यह पीलिया के मरीजों के लिए भी फायदेमंद साबित होता है। साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स लिवर को संक्रमण से बचाते हैं।
महिलाओं में आमतौर पर होने वाले यूरिन इन्फेक्शन की समस्या से राहत दिलाने में भी गन्ने का रस सहायक है। यह शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालता है और यूटीआई का खतरा कम करता है।
गन्ने का रस स्किन के लिए भी वरदान है। इसके नियमित सेवन से त्वचा में निखार आता है, मुंहासे कम होते हैं और एजिंग के लक्षणों में भी सुधार होता है। यह एक प्राकृतिक एंटी-एजिंग ड्रिंक के रूप में कार्य करता है।
