Headline
Bypoll Results
Bypoll Results : उपचुनाव नतीजों पर BJP में मंथन, नितिन नवीन बोले- नई ऊर्जा और संकल्प के साथ जनता के बीच जाएंगे
Trump on Iran Talks
Trump on Iran Talks: ‘कल तक खुल सकता है होर्मुज स्ट्रेट’, ईरान वार्ता पर ट्रंप का बड़ा दावा
Morning Coffee Benefits
Morning Coffee Benefits: क्या सुबह की कॉफी लिवर को रख सकती है स्वस्थ? विशेषज्ञ की राय जानिए
Vastu Tips
Vastu Tips: घर में हाथी का जोड़ा रखना चाहिए या नहीं? जानिए वास्तु शास्त्र की मान्यता और नियम
Manjalpur Bypoll Result
Manjalpur Bypoll Result: BJP की बड़ी जीत, सतीश पटेल ने 30 हजार+ वोटों से मारी बाजी
RSS Gen Z Outreach
RSS Gen Z Outreach: 100+ शहरों में युवाओं से संवाद करेंगे मोहन भागवत, बड़ा अभियान तैयार
Brij Bhushan Singh Case
Brij Bhushan Singh Case: बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में किया बरी
CWG 2026
CWG 2026: भारत के 39 मेडल पर PM मोदी का संदेश, खिलाड़ियों की मेहनत को सलाम
US-Iran Talks
US-Iran Talks: ट्रंप बोले- समझौता हुआ तो बचेगी कई लोगों की जान, आज से शुरू होगी वार्ता

Team India T20 Squad : वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में धमाकेदार एंट्री, श्रेयस अय्यर संभालेंगे टी20 की कप्तानी

Team India T20 Squad

Team India T20 Squad : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से तहलका मचाने वाले युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने आखिरकार भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का दरवाजा खटखटा दिया है। घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित करने वाले वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में एंट्री हो गई है। बीसीसीआई (BCCI) की चयन समिति ने युवा और आक्रामक बल्लेबाज वैभव को आगामी आयरलैंड दौरे, इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज और एशियन गेम्स के लिए चुनी गई भारत की टी-20 इंटरनेशनल टीमों में शामिल किया है। वैभव ने राजस्थान रॉयल्स (RR) की तरफ से खेलते हुए आईपीएल के इस सीजन में कुल 776 रन बनाकर तहलका मचा दिया था।

तीन सीरीज के लिए टी-20 टीमों का ऐलान

आगामी व्यस्त अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स के लिए आज तीन अलग-अलग टी-20 टीमों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इन तीनों ही महत्वपूर्ण सीरीज के लिए अनुभवी बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। चयनकर्ताओं ने सीनियर खिलाड़ियों को आराम देते हुए युवाओं पर भरोसा जताया है, जिसके तहत वैभव सूर्यवंशी को इन तीनों ही टीमों के मुख्य स्क्वाड में जगह मिली है। यह वैभव के करियर के लिए एक बहुत बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित होने वाला है।

ऑरेंज कैप सहित जीते कई बड़े अवॉर्ड्स

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए बल्ले से जबरदस्त कोहराम मचाया था। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार निरंतरता दिखाते हुए 776 रन कूट डाले थे और इसके साथ ही कई प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स भी अपने नाम किए थे। सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के कारण उन्होंने प्रतिष्ठित ‘ऑरेंज कैप’ पर अपना कब्जा जमाया था। वैभव ने इसके अलावा अपनी बेहतरीन हिटिंग और ऑलराउंडर प्रदर्शन की बदौलत टूर्नामेंट का ‘मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर’ (MVP), ‘सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन’, ‘इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर’ और टूर्नामेंट में ‘सबसे ज्यादा छक्के’ लगाने का भी विशेष पुरस्कार अपने नाम किया था।

आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज

आयरलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए घोषित की गई भारतीय टीम में युवाओं को भरपूर मौका दिया गया है। टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी, जबकि प्रतिभावान बल्लेबाज तिलक वर्मा को उपकप्तान की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। आयरलैंड दौरे के लिए पूरी भारतीय टीम इस प्रकार है: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नितीश राणा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी।

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का स्क्वाड

इंग्लैंड जैसी मजबूत और आक्रामक टीम के खिलाफ होने वाली घरेलू टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भी चयनकर्ताओं ने लगभग उसी कोर ग्रुप को बरकरार रखा है जिसने हाल के दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस सीरीज में भी वैभव सूर्यवंशी के पास अपनी प्रतिभा को दुनिया के सामने साबित करने का सुनहरा मौका होगा। इंग्लैंड सीरीज के लिए भारतीय टीम का संयोजन इस प्रकार है: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नीतीश रेड्डी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी।

एशियन गेम्स के लिए टीम की घोषणा

चीन में होने वाले एशियन गेम्स के लिए भी भारतीय टी20 टीम की घोषणा कर दी गई है। इस टीम की सबसे खास बात यह है कि युवाओं के साथ-साथ अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी इस स्क्वाड में शामिल किया गया है, जो विरोधी टीम के बल्लेबाजों के लिए काल साबित हो सकते हैं। वैभव सूर्यवंशी को यहां भी अपनी बल्लेबाजी का जौहर दिखाने का मौका मिलेगा। एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी और जसप्रीत बुमराह।

Read More :  Khan Sir Surrender : खान सर सरेंडर करने पहुंचे पटना सिविल कोर्ट, फायरिंग केस में हुई थी FIR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top
ग्रीन साड़ी में रॉयल और ट्रेंडी दिखने के लिए अपनाएं ये तरीके पिंपल्स वाली स्किन के लिए मेकअप के आसान टिप्स पहले सावन सोमवार की पूजा ऐसे करें सफल कहां से आया फ्रेंडशिप डे का विचार? तवे पर बार-बार चिपक रहा डोसा?