Headline
Bypoll Results
Bypoll Results : उपचुनाव नतीजों पर BJP में मंथन, नितिन नवीन बोले- नई ऊर्जा और संकल्प के साथ जनता के बीच जाएंगे
Trump on Iran Talks
Trump on Iran Talks: ‘कल तक खुल सकता है होर्मुज स्ट्रेट’, ईरान वार्ता पर ट्रंप का बड़ा दावा
Morning Coffee Benefits
Morning Coffee Benefits: क्या सुबह की कॉफी लिवर को रख सकती है स्वस्थ? विशेषज्ञ की राय जानिए
Vastu Tips
Vastu Tips: घर में हाथी का जोड़ा रखना चाहिए या नहीं? जानिए वास्तु शास्त्र की मान्यता और नियम
Manjalpur Bypoll Result
Manjalpur Bypoll Result: BJP की बड़ी जीत, सतीश पटेल ने 30 हजार+ वोटों से मारी बाजी
RSS Gen Z Outreach
RSS Gen Z Outreach: 100+ शहरों में युवाओं से संवाद करेंगे मोहन भागवत, बड़ा अभियान तैयार
Brij Bhushan Singh Case
Brij Bhushan Singh Case: बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में किया बरी
CWG 2026
CWG 2026: भारत के 39 मेडल पर PM मोदी का संदेश, खिलाड़ियों की मेहनत को सलाम
US-Iran Talks
US-Iran Talks: ट्रंप बोले- समझौता हुआ तो बचेगी कई लोगों की जान, आज से शुरू होगी वार्ता

Rahul Gandhi BJP Attack : ‘राहुल गांधी भस्मासुर, अराजकता फैलाने की कोशिश’, सरकार गिरने वाले बयान पर BJP का पलटवार

Rahul Gandhi BJP Attack

Rahul Gandhi BJP Attack :  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने राहुल गांधी की तुलना ‘भस्मासुर’ से करते हुए कहा कि वे देश के विकास में बाधा डालना चाहते हैं। भाटिया ने आरोप लगाया कि देश के खिलाफ काम करने वाला ‘टूलकिट मॉडल’ असल में राहुल गांधी की ही उपज है। उन्होंने साफ किया कि मौजूदा केंद्र सरकार पूरी तरह स्थिर और मजबूत है। इसकी मजबूती की तुलना ‘अंगद के पांव’ से करते हुए उन्होंने कहा कि यदि 100 राहुल गांधी भी एक साथ आ जाएं, तो भी वे इस सरकार को डिगा नहीं सकते।

वैश्विक संकट के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती

बीजेपी प्रवक्ता ने नेता प्रतिपक्ष द्वारा एक बैठक के बाद दिए गए बयान पर गहरी आपत्ति और दुख जताया। उन्होंने कहा कि आज जब पूरा विश्व आर्थिक संकट से जूझ रहा है और कई बड़े देशों की अर्थव्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत इस वैश्विक चुनौती का डटकर सामना कर रहा है। पिछले 85 दिनों के आंकड़े इस बात के गवाह हैं कि विपरीत परिस्थितियों में भी भारतीय अर्थव्यवस्था न केवल सुरक्षित है, बल्कि लगातार मजबूत हो रही है।

‘टूलकिट मॉडल’ से देश में अराजकता फैलाने की कोशिश

गौरव भाटिया ने राहुल गांधी के उस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि यह सरकार एक साल के भीतर गिर जाएगी। भाटिया ने कहा कि राहुल गांधी का यह बयान उनके विध्वंसक, अराजक और अपरिपक्व सोच वाले ‘टूलकिट मॉडल’ का हिस्सा है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर विपक्ष का मकसद देश में अराजकता फैलाना है, तो बीजेपी का संकल्प भारत को और अधिक मजबूत बनाना है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि विपक्षी नेता चाहे जितना एड़ी-चोटी का जोर लगा लें, सरकार देश को प्रगति के पथ पर आगे ले जाने के अपने संकल्प से पीछे नहीं हटेगी।

एक साल के भीतर कांग्रेस में बिखराव का दावा

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी नेता ने दावा किया कि आगामी एक वर्ष के भीतर कांग्रेस पार्टी ताश के पत्तों की तरह बिखर जाएगी और उसके दो टुकड़े हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि ‘नकली गांधी परिवार’ की नीतियों के खिलाफ खुद कांग्रेस पार्टी के भीतर से ही विद्रोह की आवाजें उठेंगी। भाटिया ने तंज कसते हुए कहा कि जिस नेतृत्व के खिलाफ खुद उनकी पार्टी के नेता खड़े हो जाएंगे, वे भविष्य में भारत छोड़कर भागने को मजबूर हो जाएंगे।

वैश्विक स्तर की तुलना में भारत में महंगाई पर नियंत्रण

महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी को घेरते हुए गौरव भाटिया ने आंकड़ों का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि जहां दुनिया के कई विकसित देशों में महंगाई दर 30% से 50% तक पहुंच चुकी है, वहीं भारत में यह प्रभावी रूप से मात्र 4 फीसदी पर नियंत्रित है। यह सरकार की आर्थिक नीतियों की एक बड़ी सफलता है जिसे विपक्ष देखना नहीं चाहता।

रूस से तेल आयात और आत्मनिर्भर भारत की नीति

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन की बढ़ती कीमतों पर बोलते हुए भाटिया ने कहा कि वैश्विक स्तर पर तेल के दामों में 60 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन भारत में यह वृद्धि महज पांच फीसदी तक सीमित रखी गई। युद्ध के शुरुआती दो महीनों में भी देश में तेल की कीमतें नहीं बढ़ने दी गईं और दुनिया भर में गैस की किल्लत के बावजूद भारतीय उपभोक्ताओं को इसकी निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि पीएम मोदी किसी विदेशी दबाव में काम नहीं करते और यही कारण है कि देशहित सर्वोपरि रखते हुए भारत ने पिछले सालों में रूस से रिकॉर्ड मात्रा में कच्चे तेल का आयात किया है।

Read More :  Gulmarg Cable Car Trapped : गुलमर्ग में बीच आसमान रुकी केबल कार, अटकीं सांसें; 300 पर्यटक फंसे, रेस्क्यू जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top
ग्रीन साड़ी में रॉयल और ट्रेंडी दिखने के लिए अपनाएं ये तरीके पिंपल्स वाली स्किन के लिए मेकअप के आसान टिप्स पहले सावन सोमवार की पूजा ऐसे करें सफल कहां से आया फ्रेंडशिप डे का विचार? तवे पर बार-बार चिपक रहा डोसा?