Headline
Baba Bageshwar
Baba Bageshwar: धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, हिंदू राष्ट्र के लिए नवरात्रि में निकालेंगे रथयात्रा
Asian Games 2026: हिमांशु ढिल्लों ने जीता सिल्वर, रुद्राक्ष पाटिल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता, 10वें स्थान पर पहुंचा भारत
Insulin Resistance
Insulin Resistance : ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा कैसे करें कम, इंसुलिन रेजिस्टेंस सुधारने के तरीके जानें
Pitru Paksha 2026
Pitru Paksha 2026: कौआ श्राद्ध का भोजन न खाए तो क्या करें? जानें पितरों को प्रसन्न करने के उपाय
Houthi Attack: सऊदी अरब में हूती हमलों से बढ़ा खतरा, 9 देशों में STEP अलर्ट; अमेरिका की एडवाइजरी
Varanasi News: यूपी ATS के साथ मुठभेड़ में 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू ढेर
Kiren Rijiju Reaction : हामिद अंसारी के बयान पर भड़के किरेन रिजिजू, अलगाववादियों को लेकर पूछा बड़ा सवाल
Asian Games 2026
Asian Games 2026: भारत ने खोला मेडल खाता, महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम ने जीता सिल्वर
Sleep Deprivation
Sleep Deprivation: 6–8 घंटे से कम सोने पर शरीर और दिमाग में क्या होता है? जानिए डॉक्टर की सलाह

हर उम्र के लिए फायदेमंद है धनिया का जूस

हर उम्र के लिए फायदेमंद है धनिया का जूस

गर्मियों में शरीर को ठंडक और ऊर्जा की सबसे जरूरत होती है। ऐसे में खाली पेट धनिया के पत्तियों का जूस पीना एक बेहतरीन प्राकृतिक उपाय है। यह न केवल शरीर को डिटॉक्स करता है, बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव भी करता है।

शरीर को डिटॉक्स करता है धनिया जूस

धनिया पत्तियों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। जब इसे खाली पेट पिया जाए, तो यह जिगर (लिवर) की सफाई करता है और पाचन क्रिया को भी मजबूत बनाता है। शरीर की भीतरी सफाई के लिए यह जूस गर्मियों में विशेष रूप से कारगर माना जाता है।

बढ़ाता है इम्यूनिटी और देता है ठंडक

धनिया विटामिन C और K से भरपूर होता है जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है। गर्मियों की तेज धूप और लू से बचने के लिए यह एक प्राकृतिक शीतल पेय का काम करता है, जिससे शरीर का तापमान संतुलित रहता है।

डायबिटीज और ब्लड प्रेशर में लाभकारी

धनिया पत्तियों का जूस ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह खासकर मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पीड़ित लोगों के लिए लाभकारी माना गया है। इसका नियमित सेवन शर्करा के स्तर को प्राकृतिक रूप से नियंत्रित करता है।

हर उम्र के लोगों के लिए उपयोगी

चाहे बच्चा हो, युवा हो या वृद्ध-धनिया जूस हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद है। यह त्वचा को चमकदार बनाता है, बालों को झड़ने से रोकता है और महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन को भी संतुलित करता है। हृदय रोगियों के लिए भी यह सुरक्षित है।

कैसे बनाएं धनिया का जूस?

लगभग 50 ग्राम तक ताजी धनिया पत्तियों को धोकर मिक्सर में डालें, उसमें थोड़ा नींबू रस और पानी मिलाएं। स्वाद अनुसार काला नमक या शहद डाल सकते हैं। इसे रोज सुबह खाली पेट पिएं। ध्यान रखें-जूस को ताजा ही पिएं ताकि इसके पोषक तत्व बरकरार रहें।

यह भी पढ़ें-डायबिटीज से लेकर स्किन एलर्जी तक: किन बीमारियों में आम खाना बन सकता है खतरा?

One thought on “हर उम्र के लिए फायदेमंद है धनिया का जूस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top
फेस्टिव सीजन में छाना है तो शहनाज गिल का ये सूट लुक जरूर देखें रसीली नाशपाती के ये फायदे नहीं जानते होंगे आप, डाइट में करें शामिल कॉफी पीने का सही तरीका क्या है? जानिए दिन में कितने कप हैं सुरक्षित दूध से घर पर तैयार करें अलग-अलग तरह के चीज़, अपनाएं ये आसान तरीके क्या आप सही, तरीके से करते हैं चेहरे पर ब्लीच? जानिए आसान टिप्स