Headline
G7 Summit France
G7 Summit France : मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच फ्रांस में जुटेंगे G7 नेता, विशेष बैठक पर दुनिया की नजरें
Ayodhya Ram Mandir
Ayodhya Ram Mandir : राम मंदिर चंदा विवाद में अविमुक्तेश्वरानंद का तंज, चंपत राय पर साधा निशाना
POK Protest
POK Protest : निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर चली गोलियां, POK में हिंसा के बीच 16 की मौत
Jahangir Khan Parade
Jahangir Khan Parade : जहां कभी था जहांगीर खान का दबदबा, वहीं हाफ पैंट में उतरी पुलिस, हर कोई हैरान
Bihar MLC Election
Bihar MLC Election : बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर निर्विरोध चुनाव, NDA का दबदबा कायम
Who is Kalyan Banerjee
Who is Kalyan Banerjee : कौन हैं कल्याण बनर्जी, जिन्होंने TMC में बढ़ाई हलचल?
MTech Scholarship
MTech Scholarship : एमटेक छात्रों को हर महीने मिलेंगे 12,400 रुपये, जानिए कैसे उठाएं इसका लाभ?
Imphal Violence
Imphal Violence : इंफाल में फिर भड़की हिंसा की आग, नागा समुदाय के शव मिलने के बाद भारी आगजनी
Strait of Hormuz Inflation Crisis
Strait of Hormuz Inflation Crisis : स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट, वैश्विक तनाव से भारत में बढ़ सकती है महंगाई

अष्टधातु धारण करने से पहले जानें इसके लाभ और सावधानियां

अष्टधातु धारण करने से पहले जानें इसके लाभ और सावधानियां

हिंदू धर्म में अष्टधातु को अत्यंत शुभ और पवित्र धातु माना जाता है। यह आठ प्रकार की धातुओं-सोना, चांदी, तांबा, सीसा, जस्ता, टिन, लोहा और पारा के मिश्रण से बनती है। धार्मिक दृष्टि से इसका उपयोग मूर्तियों के निर्माण और पूजन सामग्रियों में किया जाता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अष्टधातु में हर धातु की अलग ऊर्जा होती है, जो ग्रहों के प्रभाव को संतुलित करने में सहायक होती है।

विशेष रूप से, जब किसी की कुंडली में राहु की दशा प्रतिकूल होती है, तब अष्टधातु से बनी अंगूठी या कड़ा धारण करने की सलाह दी जाती है। इससे राहु के दुष्प्रभाव कम होते हैं और जीवन में सकारात्मकता आती है। व्यापार में लाभ, नौकरी में तरक्की और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ाने में भी यह सहायक मानी जाती है। मानसिक तनाव और एकाग्रता की कमी जैसे मामलों में भी अष्टधातु लाभकारी सिद्ध हो सकती है।

हालांकि, सभी को यह धातु धारण नहीं करना चाहिए। अष्टधातु में लोहे और चांदी जैसे धातु शामिल हैं, जिनके स्वामी शनि और चंद्रमा हैं। यदि किसी जातक की कुंडली में ये ग्रह परस्पर विरोधी स्थिति में हों, तो अष्टधातु पहनने से हानि हो सकती है। राहु स्वभाव वाले व्यक्ति को भी इसे धारण करने से बचना चाहिए।

इसलिए अष्टधातु धारण करने से पहले किसी अनुभवी ज्योतिषी से सलाह अवश्य लें। सही समय और शुभ मुहूर्त में धारण किया गया अष्टधातु न केवल ग्रहों की पीड़ा से राहत दिला सकता है, बल्कि जीवन में सफलता और शांति भी ला सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top
राजस्थान में आज भी राबड़ी है पहली पसंद गर्मी में Hot Coffee से मिलती है ठंडक? स्किन ऑयली है? कलाई पर उंगली रखकर पहचानें हार्ट रिदम की समस्या सेहत के लिए कितना फायदेमंद है दलिया?