Headline
Ram Mandir Controversy :
Ram Mandir Controversy : राम मंदिर दान चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, ट्रस्ट की मांग पर SIT गठित
PoK Protest
PoK Protest : पीओके में भड़की आजादी की चिंगारी, शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर को बताया आतंकवादी
TMC Rebel MP
TMC Rebel MP : टीएमसी में बगावत तेज! Sudip Bandyopadhyay पहुंचे Bhupender Yadav से मिलने
Lt Gen Dhiraj Seth Army Chief
Lt Gen Dhiraj Seth Army Chief होंगे नए सेना प्रमुख, 30 जून से संभालेंगे भारतीय सेना की कमान
INDIA Alliance Rift
INDIA Alliance Rift : INDIA गठबंधन की फूट उजागर, लेफ्ट ने पूछा- राहुल गांधी केरल सीएम को गले क्यों नहीं लगाते?
Demographic Change
Demographic Change : देश में डेमोग्राफी बदलाव के अध्ययन के लिए उच्चस्तरीय समिति बनेगी, अमित शाह ने दिए सख्त निर्देश
Vikram 1 Rocket Launch
Vikram 1 Rocket Launch : भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट ‘विक्रम-I’ तैयार, श्रीहरिकोटा से रचा जाएगा इतिहास
PM Modi France Visit
PM Modi France Visit : फ्रांस में मैक्रों संग मुलाकात और जी7 समिट, पीएम मोदी के एजेंडे में क्या?
US Iran Conflict
US Iran Conflict : डोनाल्ड ट्रंप के आरोपों पर भड़का ईरान, अमेरिका पर लगाया भारतीय नाविकों की हत्या का आरोप

ज्येष्ठ माह में इन 6 नियमों का पालन करें और पाएं पुण्य, शांति व स्वास्थ्य का वरदान

ज्येष्ठ माह में इन 6 नियमों का पालन करें और पाएं पुण्य, शांति व स्वास्थ्य का वरदान

हिंदू पंचांग का तीसरा माह ज्येष्ठ तप, सेवा और पुण्य लाभ के लिए विशेष माना गया है। इस माह में तेज धूप और गर्मी के साथ धार्मिक तपस्या का महत्व बढ़ जाता है। स्कंद पुराण, पद्म पुराण और अन्य ग्रंथों में उल्लेख है कि इस समय जल सेवा, व्रत, स्नान और विशेष पूजा से अद्भुत पुण्य की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं, इस पवित्र माह में कौन से 6 नियमों का पालन कर आप भी ईश्वर की कृपा पा सकते हैं।

गंगा स्नान और जल सेवा का विशेष महत्व

ज्येष्ठ माह में गंगा या किसी भी पवित्र नदी में स्नान करना अत्यंत पुण्यकारी माना जाता है। यदि नदी में स्नान संभव न हो तो घर में गंगाजल मिलाकर स्नान करें। इस माह में जल दान सबसे श्रेष्ठ होता है। राहगीरों और प्यासों को ठंडा जल, शरबत, बेल का शरबत या छाछ पिलाना अत्यंत पुण्यदायी होता है। शास्त्रों में इसे ‘अक्षय पुण्य’ कहा गया है। घर के बाहर प्याऊ लगाना भी बहुत फलदायक होता है।

भगवान विष्णु, सूर्यदेव और हुनमान जी की करें विशेष पूजा

इस माह में विशेषकर भगवान विष्णु, सूर्यदेव, हनुमान जी की आराधना से स्वास्थ्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, तुलसी को जल दें और सुबह के समय सूर्य को अर्घ्य दें। सूर्य मंत्र “ॐ घृणि सूर्याय नमः” का जाप करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगलवार का व्रत भी रख सकते हैं। वहीं रविवार का उपवास भी इस समय विशेष फल देता है। व्रत, ध्यान और मंत्रजप से तन-मन की शुद्धि होती है और कर्मों का शोधन होता है।

फल, जल व छाछ का करें दान

ज्येष्ठ माह में ठंडी और ताजगी देने वाली वस्तुओं का दान विशेष फलदायी होता है। विशेषकर खरबूजा, तरबूज, बेलफल, चावल, गुड़, छाछ, जल पात्र और छाता दान करना शुभ माना जाता है। इन वस्तुओं का दान राहगीरों, गरीबों और ब्राह्मणों को करें। जल भरकर घड़ा दान करना ‘घृत दान’ के बराबर पुण्य देता है। इस माह में दान की भावना जितनी निष्काम होती है, उसका फल उतना ही बड़ा होता है।

क्रोध, मांसाहार और तामसिकता से करें परहेज

इस माह में शरीर और मन दोनों की शुद्धता आवश्यक है। इसलिए मांसाहार, मद्यपान, अधिक मसालेदार भोजन, क्रोध, झूठ और व्यर्थ विवाद से दूर रहें। शुद्ध और सात्विक आहार लें, जिससे शरीर हल्का और मन शांत बना रहे। ज्येष्ठ माह तपस्या का समय है, इसलिए आत्म-नियंत्रण, मौन और विनम्रता के अभ्यास से पुण्य में वृद्धि होती है। यह समय खुद को सुधारने और संयम में रहने का है।

एक समय भोजन और व्रत का पालन करें

ज्येष्ठ माह में व्रत रखने का अत्यधिक महत्व है। सोमवार, एकादशी, मंगलवार, अमावस्या और पूर्णिमा को एक समय भोजन करना, फलाहार लेना अथवा उपवास रखना स्वास्थ्य और आत्मशुद्धि के लिए उत्तम है। व्रत के दौरान प्रभु नाम का जप और ध्यान अवश्य करें। यह न केवल पाचन तंत्र को सुधारता है, बल्कि मन को भी एकाग्र करता है और अध्यात्मिक उन्नति में सहायक होता है।

पौधरोपण और पर्यावरण सेवा करें

गर्मी के इस मौसम में पौधरोपण, पौधों को जल देना और पशु-पक्षियों को जल-पात्र रखना पुण्य का कार्य माना गया है। पीपल, नीम, तुलसी जैसे औषधीय पौधों की सेवा करें। पेड़ों के नीचे जल पात्र रखें, जहां पक्षी आकर पानी पी सकें। शास्त्रों के अनुसार, एक पौधा लगाने से दस यज्ञों के बराबर फल मिलता है। पर्यावरण रक्षा ही आज की सच्ची सेवा और धार्मिकता है।

यह भी पढ़ें:जानिए क्यों अशुभ मानी जाती हैं मां लक्ष्मी की बहन अलक्ष्मी, 6 रहस्यमय कारण

यह भी पढ़ें:शनिवार को मां काली चालीसा पढ़ने के 5 चमत्कारी लाभ, नकारात्मकता से मुक्ति और आत्मबल में वृद्धि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top
कामाख्या मंदिर दर्शन के लिए बेहतरीन बजट ऑफर ढाबे जैसा पनीर पराठा घर पर कैसे बनाएं राजस्थान में आज भी राबड़ी है पहली पसंद गर्मी में Hot Coffee से मिलती है ठंडक? स्किन ऑयली है?