Headline
Ram Mandir Controversy :
Ram Mandir Controversy : राम मंदिर दान चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, ट्रस्ट की मांग पर SIT गठित
PoK Protest
PoK Protest : पीओके में भड़की आजादी की चिंगारी, शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर को बताया आतंकवादी
TMC Rebel MP
TMC Rebel MP : टीएमसी में बगावत तेज! Sudip Bandyopadhyay पहुंचे Bhupender Yadav से मिलने
Lt Gen Dhiraj Seth Army Chief
Lt Gen Dhiraj Seth Army Chief होंगे नए सेना प्रमुख, 30 जून से संभालेंगे भारतीय सेना की कमान
INDIA Alliance Rift
INDIA Alliance Rift : INDIA गठबंधन की फूट उजागर, लेफ्ट ने पूछा- राहुल गांधी केरल सीएम को गले क्यों नहीं लगाते?
Demographic Change
Demographic Change : देश में डेमोग्राफी बदलाव के अध्ययन के लिए उच्चस्तरीय समिति बनेगी, अमित शाह ने दिए सख्त निर्देश
Vikram 1 Rocket Launch
Vikram 1 Rocket Launch : भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट ‘विक्रम-I’ तैयार, श्रीहरिकोटा से रचा जाएगा इतिहास
PM Modi France Visit
PM Modi France Visit : फ्रांस में मैक्रों संग मुलाकात और जी7 समिट, पीएम मोदी के एजेंडे में क्या?
US Iran Conflict
US Iran Conflict : डोनाल्ड ट्रंप के आरोपों पर भड़का ईरान, अमेरिका पर लगाया भारतीय नाविकों की हत्या का आरोप

ओरगाइ में भागवत कथा बनी सनातन की वैश्विक गूंज का साक्षी, विदेशी साध्वियों ने दी संस्कृत में प्रस्तुति

ओरगाइ में भागवत कथा बनी सनातन की वैश्विक गूंज का साक्षी, विदेशी साध्वियों ने दी संस्कृत में प्रस्तुति

सोनभद्र| ओरगाइ स्थित किन्नर अखाड़े की कथावाचक महामंडलेश्वर हेमलता सखी द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा इन दिनों अंतरराष्ट्रीय आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। कथा के दौरान यूरोप से पधारे आचार्य आंद्रे ने अपने उद्बोधन में कहा कि “ऐसा कोई रहस्य नहीं जिसका उत्तर सनातन धर्म में न हो। मानवता का सार भी इसी में निहित है।”

इस अवसर पर रूस की साध्वी जूलिया और यूक्रेन की साध्वी याना ने हिंदी और संस्कृत में श्लोकों के माध्यम से शिव स्तुति और गुरुमहिमा प्रस्तुत की, जिससे श्रोता भावविभोर हो गए। संपूर्णानंद विश्वविद्यालय वाराणसी के प्रोफेसर डॉ लेखमणि त्रिपाठी ने अपने वक्तव्य में अफगानिस्तान में मिले एक प्राचीन विमान के मलबे का उल्लेख करते हुए कहा कि वह कोई सामान्य यान नहीं, बल्कि “माहेश्वर सूत्र” से संचालित होता था।

साहित्यकार विजय शंकर चतुर्वेदी ने सनातन धर्म के प्रति बढ़ते वैश्विक रुझान को भारत के विश्वगुरु बनने की दिशा में अहम कदम बताया। कथावाचिका महामंडलेश्वर हेमलता सखी ने कर्म के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि “ईश्वर के पास कोई दुःख नहीं होता, वह तो हमारे कर्मों की देन है।”

काशी से आए विद्वानों द्वारा लोकमंगल के लिए महायज्ञ कराया गया और अतिथियों को तिलक कर अंगवस्त्र भेंट किया गया। कार्यक्रम में पंडित शिशु त्रिपाठी, अशोक चौबे, सनोज तिवारी, श्रीकांत दुबे सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कथा संयोजक अशोक चौबे ने बताया कि कथा 25 अप्रैल तक जारी रहेगी, जिसमें प्रतिदिन महायज्ञ, कथा, भंडारा और रासलीला का आयोजन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top
कामाख्या मंदिर दर्शन के लिए बेहतरीन बजट ऑफर ढाबे जैसा पनीर पराठा घर पर कैसे बनाएं राजस्थान में आज भी राबड़ी है पहली पसंद गर्मी में Hot Coffee से मिलती है ठंडक? स्किन ऑयली है?