Headline
DUSU Result 2026 : DUSU चुनाव में ABVP का परचम, किरेन रिजिजू ने विजेताओं को दी बधाई
Amit Shah Health
Amit Shah Health : अमित शाह की बिगड़ी तबीयत, हुबली कार्यक्रम से रहे दूर, प्रह्लाद जोशी ने दिया अपडेट
NGT Conference
NGT Conference : भारत के कार्बन उत्सर्जन पर PM मोदी का बड़ा बयान, विकसित देशों का आंकड़ा चौंकाएगा
Disha Salian Case : दिशा सालियान केस में CCTV पर बड़ा दावा, फडणवीस गवाह और वकील के कई खुलासे
Dengue Vaccine 2027
Dengue Vaccine 2027 : भारत में 2027 में आएगी पहली डेंगू वैक्सीन QDENGA, बच्चों और वयस्कों को लगेगी
Vitamin Timing
Vitamin Timing : कैल्शियम और जिंक साथ लें या अलग, जानें सप्लीमेंट लेने के जरूरी नियम और तरीका
Tulsi Mala and Rudraksha
Tulsi Mala and Rudraksha: क्या दोनों एक साथ पहनना सही है? जानें धार्मिक मान्यताएं और जरूरी नियम
Moody's GDP Forecast
Moody’s GDP Forecast : मूडीज ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर किया 7 फीसदी, IMF-RBI से आगे
Mohan Bhagwat on Gen Z
Mohan Bhagwat on Gen Z: Gen Z से मोहन भागवत ने धर्म पर क्यों पूछा सवाल, जानिए उन्होंने क्या कहा

शादी की खुशियों में छाया मातम, दूल्हे के पिता से डेढ़ लाख की लूट, पुलिस जांच में जुटी

शादी की खुशियों में छाया मातम, दूल्हे के पिता से डेढ़ लाख की लूट, पुलिस जांच में जुटी

आजमगढ़| जिले के अतरौलिया क्षेत्र के लोहरा गांव स्थित उमंग मैरिज हॉल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब विवाह समारोह के दौरान दूल्हे के पिता से दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। यह घटना उस वक्त हुई जब अंबेडकर नगर निवासी राजेंद्र प्रसाद अपने बेटे की बारात लेकर मैरिज हॉल पहुंचे थे और गेट पर खड़े होकर विवाह की व्यवस्थाएं देख रहे थे।

रात्रि लगभग 9 बजे, मैरिज हॉल के मुख्य द्वार पर खड़े राजेंद्र प्रसाद के हाथ से बदमाशों ने झपट्टा मारकर बैग छीना और अंबेडकर नगर की दिशा में भाग निकले। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार बदमाश बहुत तेजी से आए और घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी किरन पाल सिंह, थाना प्रभारी विनय कुमार तथा सीओ बूढ़नपुर समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए SOG, सर्विलांस और फोरेंसिक टीम को मौके पर भेजा गया। टीम वीडियो फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top
कॉफी पीने का सही तरीका क्या है? जानिए दिन में कितने कप हैं सुरक्षित दूध से घर पर तैयार करें अलग-अलग तरह के चीज़, अपनाएं ये आसान तरीके क्या आप सही, तरीके से करते हैं चेहरे पर ब्लीच? जानिए आसान टिप्स वडनगर की गलियों से देश की सर्वोच्च सत्ता तक, पीएम मोदी की खास राजनीतिक यात्रा विश्वकर्मा पूजा की तैयारी कर रहे हैं? जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आसान पूजन विधि