Headline
Ram Mandir Controversy :
Ram Mandir Controversy : राम मंदिर दान चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, ट्रस्ट की मांग पर SIT गठित
PoK Protest
PoK Protest : पीओके में भड़की आजादी की चिंगारी, शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर को बताया आतंकवादी
TMC Rebel MP
TMC Rebel MP : टीएमसी में बगावत तेज! Sudip Bandyopadhyay पहुंचे Bhupender Yadav से मिलने
Lt Gen Dhiraj Seth Army Chief
Lt Gen Dhiraj Seth Army Chief होंगे नए सेना प्रमुख, 30 जून से संभालेंगे भारतीय सेना की कमान
INDIA Alliance Rift
INDIA Alliance Rift : INDIA गठबंधन की फूट उजागर, लेफ्ट ने पूछा- राहुल गांधी केरल सीएम को गले क्यों नहीं लगाते?
Demographic Change
Demographic Change : देश में डेमोग्राफी बदलाव के अध्ययन के लिए उच्चस्तरीय समिति बनेगी, अमित शाह ने दिए सख्त निर्देश
Vikram 1 Rocket Launch
Vikram 1 Rocket Launch : भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट ‘विक्रम-I’ तैयार, श्रीहरिकोटा से रचा जाएगा इतिहास
PM Modi France Visit
PM Modi France Visit : फ्रांस में मैक्रों संग मुलाकात और जी7 समिट, पीएम मोदी के एजेंडे में क्या?
US Iran Conflict
US Iran Conflict : डोनाल्ड ट्रंप के आरोपों पर भड़का ईरान, अमेरिका पर लगाया भारतीय नाविकों की हत्या का आरोप

Dharmendra Legacy: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन, फिल्म जगत में शोक की लहर

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन, फिल्म जगत में शोक की लहर

Dharmendra Legacy: हिंदी सिनेमा के महानायक और दर्शकों के दिलों पर दशकों तक राज करने वाले धर्मेंद्र का सोमवार को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने दोपहर अपने घर पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर सार्वजनिक की गई। इसके बाद उनके घर के बाहर एम्बुलेंस पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। पार्थिव शरीर को एम्बुलेंस से विले पार्ले श्मशान भूमि ले जाया गया, जहां दोपहर करीब 3 बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया।

धर्मेंद्र (Dharmendra) के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए। सलमान खान, संजय दत्त, अमिताभ बच्चन, आमिर खान समेत अनेक कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धर्मेंद्र के निधन को एक युग का अंत बताते हुए कहा कि धर्मेंद्र ने भारतीय सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया और उनका जाना अपूरणीय क्षति है।

धर्मेंद्र (Dharmendra) के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए।

धर्मेंद्र (Dharmendra) के निधन के बाद सेलेब्रिटीज लगातार देओल परिवार के घर पहुंचकर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। शाम को रेखा, प्रीति जिंटा, काजोल, फरहान और जोया अख्तर, शिल्पा-शमिता शेट्टी, वत्सल सेठ, अतुल और अलवीरा अग्निहोत्री समेत कई हस्तियां परिवार के दुख में शामिल हुईं।

धर्मेंद्र का फिल्मी सफर छह दशक से अधिक लंबा रहा। उन्होंने “शोले”, “चुपके-चुपके”, “अनुपमा”, “फूल और पत्थर” जैसी अनगिनत फिल्मों में अभिनय कर दर्शकों का दिल जीता। उनकी पहचान एक्शन हीरो के रूप में हुई, लेकिन वे रोमांटिक और कॉमेडी भूमिकाओं में भी उतने ही सफल रहे। धर्मेंद्र (Dharmendra) का जाना भारतीय सिनेमा के लिए एक गहरी क्षति है।

उनके निधन से फिल्म जगत, राजनीति और समाज के विभिन्न वर्गों में शोक की लहर है। धर्मेंद्र (Dharmendra) की यादें और उनका योगदान हमेशा भारतीय सिनेमा के इतिहास में अमर रहेंगे।

यह भी पढ़ें-क्यों हैं नरेंद्र मोदी जनता के सबसे प्रिय प्रधानमंत्री

One thought on “Dharmendra Legacy: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन, फिल्म जगत में शोक की लहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top
कामाख्या मंदिर दर्शन के लिए बेहतरीन बजट ऑफर ढाबे जैसा पनीर पराठा घर पर कैसे बनाएं राजस्थान में आज भी राबड़ी है पहली पसंद गर्मी में Hot Coffee से मिलती है ठंडक? स्किन ऑयली है?