Headline
Baba Bageshwar
Baba Bageshwar: धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, हिंदू राष्ट्र के लिए नवरात्रि में निकालेंगे रथयात्रा
Asian Games 2026: हिमांशु ढिल्लों ने जीता सिल्वर, रुद्राक्ष पाटिल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता, 10वें स्थान पर पहुंचा भारत
Insulin Resistance
Insulin Resistance : ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा कैसे करें कम, इंसुलिन रेजिस्टेंस सुधारने के तरीके जानें
Pitru Paksha 2026
Pitru Paksha 2026: कौआ श्राद्ध का भोजन न खाए तो क्या करें? जानें पितरों को प्रसन्न करने के उपाय
Houthi Attack: सऊदी अरब में हूती हमलों से बढ़ा खतरा, 9 देशों में STEP अलर्ट; अमेरिका की एडवाइजरी
Varanasi News: यूपी ATS के साथ मुठभेड़ में 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू ढेर
Kiren Rijiju Reaction : हामिद अंसारी के बयान पर भड़के किरेन रिजिजू, अलगाववादियों को लेकर पूछा बड़ा सवाल
Asian Games 2026
Asian Games 2026: भारत ने खोला मेडल खाता, महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम ने जीता सिल्वर
Sleep Deprivation
Sleep Deprivation: 6–8 घंटे से कम सोने पर शरीर और दिमाग में क्या होता है? जानिए डॉक्टर की सलाह

PM Modi News: पीएम मोदी का NDA सांसदों को भरोसा, बोले- किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं

PM Modi News

PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महाराष्ट्र के शिवसेना (शिंदे गुट) और NCP सांसदों के साथ नाश्ते पर विशेष बैठक की। इस दौरान पीएम मोदी ने सांसदों से संसद की बहस में सक्रिय रूप से हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि सांसदों को किसी भी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वह हमेशा उनके साथ खड़े हैं।प्रधानमंत्री ने बैठक में कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) केवल राजनीतिक गठबंधन नहीं बल्कि एक परिवार है। उन्होंने सभी सहयोगी दलों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि एनडीए के हर सांसद को पूरा सम्मान और अवसर दिया जाएगा।

संसद की डिबेट में भाग लेने की पीएम मोदी ने दी सलाह

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से कहा कि वे संसद की कार्यवाही में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और प्रभावी तरीके से अपनी बात रखें। उन्होंने सांसदों को संसद के इतिहास को पढ़ने और पुराने दस्तावेजों से सीख लेने की सलाह दी।पीएम मोदी ने कहा कि संसद में बहस की तैयारी के लिए काफी सामग्री उपलब्ध है, जिसका उपयोग सांसद अपने भाषण और चर्चा को बेहतर बनाने के लिए कर सकते हैं। उन्होंने सांसदों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के विकास पर ध्यान केंद्रित करें, क्योंकि राज्यों की प्रगति से ही देश आगे बढ़ेगा।

उद्धव ठाकरे गुट छोड़कर आए सांसदों को मिला भरोसा

प्रधानमंत्री मोदी ने शिवसेना के उन सांसदों को भी भरोसा दिलाया, जो उद्धव ठाकरे गुट से अलग होकर एनडीए के साथ आए हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए एक परिवार की तरह काम करता है और सभी सहयोगी दलों के साथ मजबूती से खड़ा है।पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए में हर व्यक्ति का सम्मान किया जाता है और सभी सांसदों को आगे बढ़ने के समान अवसर दिए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह केवल किसी एक सहयोगी दल के नहीं बल्कि एनडीए के प्रत्येक सांसद के साथ हैं।

करीब 45 सांसदों से पीएम मोदी ने की मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी की इस बैठक में शिवसेना (शिंदे गुट) के 7 सांसद, NCP के 20 सांसद, अजित पवार गुट के 2 सांसद और उपेंद्र कुशवाहा समेत करीब 45 सांसद शामिल हुए।बैठक में प्रधानमंत्री ने सांसदों को अपने संसदीय क्षेत्रों में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों के लिए सांसद सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से संपर्क कर सकते हैं।

सांसदों से व्यक्तिगत बातचीत कर जाना हालचाल

प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक में मौजूद सांसदों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने धाराशिव के सांसद ओमराजे निंबाळकर से उनके योग अभ्यास के बारे में भी जानकारी ली।पीएम मोदी ने सांसदों को स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह देते हुए कहा कि अच्छा स्वास्थ्य देश सेवा के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि सांसदों को गरीबों, मजदूरों और किसानों से लगातार मिलना चाहिए, उनकी समस्याओं को समझना चाहिए और क्षेत्र की स्थिति से हमेशा अपडेट रहना चाहिए।

पूर्वोत्तर विकास का पीएम मोदी ने किया जिक्र

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने देश के विकास में पूर्वोत्तर राज्यों की भूमिका का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पहले पूर्वोत्तर क्षेत्रों के विकास पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया, लेकिन उनकी सरकार ने इस दिशा में तेजी से काम किया है।उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य पूर्वोत्तर समेत पूरे देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।

छोटे दलों को भी पूरा सम्मान देता है NDA

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एनडीए किसी दल को केवल सांसदों की संख्या के आधार पर महत्व नहीं देता। उन्होंने कहा कि एक सांसद वाला दल भी हमारे लिए उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना अधिक सांसदों वाला दल।पीएम मोदी ने सभी सांसदों से एनडीए को मजबूत बनाने और मिलकर देश के विकास के लिए काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एनडीए की एकजुटता ही देश को आगे ले जाने की सबसे बड़ी ताकत है।

Read More : Saudi-Yemen Border: हूती हमले से नजरान दहला, 11 नागरिक घायल, यमन में 30 सैनिकों की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top
फेस्टिव सीजन में छाना है तो शहनाज गिल का ये सूट लुक जरूर देखें रसीली नाशपाती के ये फायदे नहीं जानते होंगे आप, डाइट में करें शामिल कॉफी पीने का सही तरीका क्या है? जानिए दिन में कितने कप हैं सुरक्षित दूध से घर पर तैयार करें अलग-अलग तरह के चीज़, अपनाएं ये आसान तरीके क्या आप सही, तरीके से करते हैं चेहरे पर ब्लीच? जानिए आसान टिप्स