Headline
Ram Mandir Controversy :
Ram Mandir Controversy : राम मंदिर दान चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, ट्रस्ट की मांग पर SIT गठित
PoK Protest
PoK Protest : पीओके में भड़की आजादी की चिंगारी, शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर को बताया आतंकवादी
TMC Rebel MP
TMC Rebel MP : टीएमसी में बगावत तेज! Sudip Bandyopadhyay पहुंचे Bhupender Yadav से मिलने
Lt Gen Dhiraj Seth Army Chief
Lt Gen Dhiraj Seth Army Chief होंगे नए सेना प्रमुख, 30 जून से संभालेंगे भारतीय सेना की कमान
INDIA Alliance Rift
INDIA Alliance Rift : INDIA गठबंधन की फूट उजागर, लेफ्ट ने पूछा- राहुल गांधी केरल सीएम को गले क्यों नहीं लगाते?
Demographic Change
Demographic Change : देश में डेमोग्राफी बदलाव के अध्ययन के लिए उच्चस्तरीय समिति बनेगी, अमित शाह ने दिए सख्त निर्देश
Vikram 1 Rocket Launch
Vikram 1 Rocket Launch : भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट ‘विक्रम-I’ तैयार, श्रीहरिकोटा से रचा जाएगा इतिहास
PM Modi France Visit
PM Modi France Visit : फ्रांस में मैक्रों संग मुलाकात और जी7 समिट, पीएम मोदी के एजेंडे में क्या?
US Iran Conflict
US Iran Conflict : डोनाल्ड ट्रंप के आरोपों पर भड़का ईरान, अमेरिका पर लगाया भारतीय नाविकों की हत्या का आरोप

सेना में महिला नेतृत्व की मिसाल बनीं कर्नल कुरैशी, विंग कमांडर व्योमिका सिंह

सेना में महिला नेतृत्व की मिसाल बनीं कर्नल कुरैशी, विंग कमांडर व्योमिका सिंह

भारतीय सेना की सिग्नल कोर की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी ने एक बार फिर अपनी अद्वितीय नेतृत्व क्षमता का परिचय देते हुए “ऑपरेशन सिंदूर” में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हाल ही में कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत द्वारा पाकिस्तान में की गई सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान कर्नल सोफिया ने रणनीतिक कमान में सक्रिय भागीदारी निभाई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में विंग कमांडर व्योमिका सिंह के साथ उन्होंने इस सैन्य कार्रवाई की जानकारी साझा की। आइए जानते हैं, कर्नल सोफ‍िया कुरैशी और विंग कमांडर व्‍योमिका सिंह के बारे में:

भारतीय सेना की शान: जानें कौन हैं कर्नल सोफिया कुरैशी?

कर्नल सोफिया कुरैशी का नाम भारतीय सेना के इतिहास में विशेष दर्जा रखता है। वह भारतीय सेना की पहली महिला अधिकारी हैं, जिन्होंने किसी बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में भारतीय टुकड़ी की कमान संभाली। साल 2016 में आयोजित “एक्सरसाइज फोर्स 18” में उन्होंने भारत का नेतृत्व किया था। इस अभ्यास में 18 देशों की सेनाएं शामिल थीं, और कर्नल सोफिया एकमात्र महिला कमांडर थीं।

गुजरात के वडोदरा की रहने वाली कर्नल सोफिया ने जैव रसायन में स्नातकोत्तर की डिग्री ली है और 1999 में चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी से प्रशिक्षण प्राप्त कर सेना में शामिल हुईं। उनका सैन्य पृष्ठभूमि से गहरा संबंध है-उनके दादा भी सेना में थे और उनके पति, मेजर ताजुद्दीन कुरैशी, मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री में अधिकारी हैं।

कर्नल सोफिया ने संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों के तहत भी सेवा दी है, जिसमें साल 2006 में कांगो में सैन्य पर्यवेक्षक के रूप में उनकी भूमिका विशेष रही। उनकी प्रेरक कहानी लाखों युवाओं के लिए उदाहरण है।

ऑपरेशन सिंदूर की नायिका: विंग कमांडर व्योमिका सिंह की जानें पूरी डिटेल

विंग कमांडर व्योमिका सिंह भारतीय वायु सेना की एक जांबाज़ और प्रेरणादायक महिला अधिकारी हैं, जिन्होंने हाल ही में “ऑपरेशन सिंदूर” में अहम भूमिका निभाई। यह ऑपरेशन पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारत की सर्जिकल स्ट्राइक था, जिसे पहलगाम में 26 निर्दोष लोगों की हत्या के जवाब में अंजाम दिया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कर्नल सोफिया कुरैशी के साथ मिलकर इस मिशन की जानकारी साझा की।

व्योमिका का जन्म एक सामान्य परिवार में हुआ था, लेकिन उनका सपना असाधारण था। उन्होंने छठी कक्षा से ही तय कर लिया था कि वह एक दिन भारतीय वायु सेना का हिस्सा बनेंगी। उनके नाम “व्योमिका” का अर्थ है “आकाश में रहने वाली”, और उन्होंने अपने नाम को चरितार्थ कर दिखाया।

व्योमिका ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद एनसीसी के जरिए भारतीय वायु सेना में प्रवेश किया और हेलीकॉप्टर पायलट के रूप में कमीशन प्राप्त किया। 18 दिसंबर 2019 को उन्होंने फ्लाइंग ब्रांच में परमानेंट कमीशन हासिल किया। उन्हें चेतक और चीता जैसे हेलीकॉप्टर उड़ाने का 2500 घंटे से अधिक का अनुभव है।

उन्होंने जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर राज्यों जैसे कठिन इलाकों में कई बचाव अभियानों में भाग लिया है। वर्ष 2020 में अरुणाचल प्रदेश में एक जटिल बचाव अभियान और 2021 में माउंट मनीरंग पर पर्वतारोहण अभियान में भी उनकी भूमिका सराहनीय रही। व्योमिका सिंह आज भारतीय युवतियों के लिए साहस, संकल्प और सेवा भावना की प्रतीक बन चुकी हैं।

2 thoughts on “सेना में महिला नेतृत्व की मिसाल बनीं कर्नल कुरैशी, विंग कमांडर व्योमिका सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top
कामाख्या मंदिर दर्शन के लिए बेहतरीन बजट ऑफर ढाबे जैसा पनीर पराठा घर पर कैसे बनाएं राजस्थान में आज भी राबड़ी है पहली पसंद गर्मी में Hot Coffee से मिलती है ठंडक? स्किन ऑयली है?