Headline
Houthi Attack: सऊदी अरब में हूती हमलों से बढ़ा खतरा, 9 देशों में STEP अलर्ट; अमेरिका की एडवाइजरी
Varanasi News: यूपी ATS के साथ मुठभेड़ में 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू ढेर
Kiren Rijiju Reaction : हामिद अंसारी के बयान पर भड़के किरेन रिजिजू, अलगाववादियों को लेकर पूछा बड़ा सवाल
Asian Games 2026
Asian Games 2026: भारत ने खोला मेडल खाता, महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम ने जीता सिल्वर
Sleep Deprivation
Sleep Deprivation: 6–8 घंटे से कम सोने पर शरीर और दिमाग में क्या होता है? जानिए डॉक्टर की सलाह
Ancestors in Dream
Ancestors in Dream : सपने में पूर्वजों का दिखना शुभ या अशुभ, जानिए स्वप्न शास्त्र के संकेत और मतलब
DUSU Result 2026 : DUSU चुनाव में ABVP का परचम, किरेन रिजिजू ने विजेताओं को दी बधाई
Amit Shah Health
Amit Shah Health : अमित शाह की बिगड़ी तबीयत, हुबली कार्यक्रम से रहे दूर, प्रह्लाद जोशी ने दिया अपडेट
NGT Conference
NGT Conference : भारत के कार्बन उत्सर्जन पर PM मोदी का बड़ा बयान, विकसित देशों का आंकड़ा चौंकाएगा

अमेरिकी टैरिफ नीति से अर्थव्यवस्था और रोजगार को खतरा: रोजगार अधिकार अभियान की वर्चुअल बैठक में चिंता

अमेरिकी टैरिफ नीति से अर्थव्यवस्था और रोजगार को खतरा: रोजगार अधिकार अभियान की वर्चुअल बैठक में चिंता

सोनभद्र| शनिवार को रोजगार अधिकार अभियान की राष्ट्रीय संचालन समिति की वर्चुअल बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय सामानों पर 26 प्रतिशत सीमा शुल्क (टैरिफ) लगाने के निर्णय पर गहन चिंता व्यक्त की गई। इस नीति से देश की अर्थव्यवस्था और रोजगार पर गंभीर असर पड़ने की आशंका जताई गई।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि ट्रंप प्रशासन व्यापार में मनमानी कर रहा है और टैरिफ नीति के जरिए वैश्विक व्यापार पर एकाधिकार स्थापित करना चाहता है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह नीति विश्व व्यापार संगठन (WTO) के नियमों का उल्लंघन है, जिनमें भारत जैसे विकासशील देशों को विशेष संरक्षण प्रदान किया गया है।

नेताओं ने कहा कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के 21 अप्रैल को प्रस्तावित भारत दौरे के दौरान जो समझौते होने की बातें सामने आ रही हैं, उन पर संसद और देश के विभिन्न मंचों पर खुली चर्चा होनी चाहिए। विशेषकर आयात शुल्क, कृषि, पशुपालन और ट्रेड जैसे संवेदनशील मुद्दों पर जनता की सहमति और पारदर्शिता जरूरी है।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि रोजगार अधिकार अभियान में अब इस टैरिफ नीति को भी प्रमुख मुद्दे के रूप में जोड़ा जाएगा। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार की गारंटी, सरकारी विभागों में खाली पदों पर नियुक्ति और सुपर रिच पर टैक्स लगाए जाने की मांग को भी और तेज किया जाएगा।

इस अवसर पर अभियान के कोआर्डिनेटर राजेश सचान, अर्जुन प्रसाद, सरोवर, सविता गोंड, गुंजा गोंड, राजेश कुमार सिंह, राम बहादुर पटेल, बागीश धर राय सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top
फेस्टिव सीजन में छाना है तो शहनाज गिल का ये सूट लुक जरूर देखें रसीली नाशपाती के ये फायदे नहीं जानते होंगे आप, डाइट में करें शामिल कॉफी पीने का सही तरीका क्या है? जानिए दिन में कितने कप हैं सुरक्षित दूध से घर पर तैयार करें अलग-अलग तरह के चीज़, अपनाएं ये आसान तरीके क्या आप सही, तरीके से करते हैं चेहरे पर ब्लीच? जानिए आसान टिप्स