Headline
Mangal Milan Meeting
BJP Mangal Milan Meeting: मांडविया ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां, UPA पर साधा निशाना
Amit Shah Big Statement
Amit Shah Big Statement: 7 साल में 36 देशों से लौटे 275 भगोड़े अपराधी, शाह ने गिनाईं उपलब्धियां
Lok Sabha
Lok Sabha: ध्वनिमत से पास हुआ विनियोग विधेयक 2026, विपक्ष ने चर्चा का किया बहिष्कार
Bypoll Results
Bypoll Results : उपचुनाव नतीजों पर BJP में मंथन, नितिन नवीन बोले- नई ऊर्जा और संकल्प के साथ जनता के बीच जाएंगे
Trump on Iran Talks
Trump on Iran Talks: ‘कल तक खुल सकता है होर्मुज स्ट्रेट’, ईरान वार्ता पर ट्रंप का बड़ा दावा
Morning Coffee Benefits
Morning Coffee Benefits: क्या सुबह की कॉफी लिवर को रख सकती है स्वस्थ? विशेषज्ञ की राय जानिए
Vastu Tips
Vastu Tips: घर में हाथी का जोड़ा रखना चाहिए या नहीं? जानिए वास्तु शास्त्र की मान्यता और नियम
Manjalpur Bypoll Result
Manjalpur Bypoll Result: BJP की बड़ी जीत, सतीश पटेल ने 30 हजार+ वोटों से मारी बाजी
RSS Gen Z Outreach
RSS Gen Z Outreach: 100+ शहरों में युवाओं से संवाद करेंगे मोहन भागवत, बड़ा अभियान तैयार

Amit Shah Big Statement: 7 साल में 36 देशों से लौटे 275 भगोड़े अपराधी, शाह ने गिनाईं उपलब्धियां

Amit Shah Big Statement

Amit Shah Big Statement:  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार (4 अगस्त 2026) को विदेशों में छिपे भगोड़े अपराधियों को भारत वापस लाने को लेकर केंद्र सरकार की कार्रवाई की जानकारी साझा की। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2019 के बाद से अब तक 274 अपराधियों को विदेशों से वापस लाने में सफलता मिली है। शाह ने कहा कि यह कार्रवाई एक मजबूत और सुरक्षित भारत के विजन के तहत की जा रही है, जिसमें अपराधियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया गया है।

मोदी सरकार ने भगोड़ों के खिलाफ बनाया मजबूत तंत्र

अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि चाहे अपराधी दुनिया के किसी भी हिस्से में छिपे हों, भारत अब उन्हें कानून के दायरे में लाने के लिए पूरी तरह सक्षम है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने 2019 के बाद 274 भगोड़ों की वापसी सुनिश्चित की है।गृहमंत्री ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपीए शासन के दौरान हर साल औसतन केवल चार अपराधियों की वापसी हो पाती थी। उन्होंने दावा किया कि मौजूदा सरकार ने नए कानूनों, आधुनिक संस्थाओं और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के जरिए पुरानी व्यवस्थाओं की कमजोरियों को दूर किया है।

नए कानूनों और तकनीक से भगोड़ों पर शिकंजा

शाह ने अपने एक अन्य बयान में बताया कि विदेशों में छिपे अपराधियों को पकड़ने के लिए इंटीग्रेटेड, इंटेलिजेंस आधारित और टेक्नोलॉजी संचालित अभियान शुरू किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने जांच एजेंसियों को मजबूत बनाने के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर सहयोग बढ़ाया है।उन्होंने बताया कि तीन नए आपराधिक कानूनों में ट्रायल इन एब्सेंटिया यानी आरोपी की गैरमौजूदगी में मुकदमा चलाने का प्रावधान शामिल किया गया है। इसके जरिए न्याय व्यवस्था को फरार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे बढ़ाने का अधिकार मिला है।

PMLA कार्रवाई से हजारों करोड़ की संपत्ति जब्त

गृहमंत्री ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत हुई कार्रवाई का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस कानून की सख्ती के कारण 17,874 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है, जबकि 18,762 करोड़ रुपये की संपत्ति रिकवर की जा चुकी है।उन्होंने कहा कि भारतपोल जैसे नए डिजिटल सिस्टम ने दुनियाभर की सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित किया है। इसके चलते अब विदेशों में छिपे अपराधियों के लिए बच निकलना मुश्किल हो गया है।

पीयूष गोयल ने भी सरकार की कार्रवाई को सराहा

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी भगोड़े अपराधियों के खिलाफ सरकार की नीति की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि नया भारत अपराध के खिलाफ लड़ाई में मजबूत इच्छाशक्ति के साथ आगे बढ़ रहा है और अब कोई भी अपराधी कानून से बच नहीं सकता।गोयल ने कहा कि पहले अपराधी सिस्टम की कमियों का फायदा उठाकर विदेश भाग जाते थे, लेकिन अब इंटेलिजेंस आधारित ऑपरेशन, आधुनिक तकनीक और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के कारण ऐसे मामलों में तेजी से कार्रवाई हो रही है।

भारतपोल और वैश्विक सहयोग से बढ़ी कार्रवाई की रफ्तार

पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और अमित शाह के प्रयासों से भारतपोल जैसे आधुनिक ढांचे, मजबूत कानूनों और वैश्विक साझेदारी ने भगोड़ों के खिलाफ कार्रवाई को प्रभावी बनाया है।उन्होंने दावा किया कि 2019 के बाद 274 भगोड़ों की वापसी यह दिखाती है कि सरकार की नीति स्पष्ट है कि कोई भी अपराधी देश की कानून व्यवस्था से बाहर नहीं रह सकता। उन्होंने कहा कि भारत अब अपराधियों को पकड़ने और न्याय दिलाने के लिए पहले से ज्यादा मजबूत व्यवस्था के साथ आगे बढ़ रहा है।

Read More  :  Lok Sabha: ध्वनिमत से पास हुआ विनियोग विधेयक 2026, विपक्ष ने चर्चा का किया बहिष्कार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top
ग्रीन साड़ी में रॉयल और ट्रेंडी दिखने के लिए अपनाएं ये तरीके पिंपल्स वाली स्किन के लिए मेकअप के आसान टिप्स पहले सावन सोमवार की पूजा ऐसे करें सफल कहां से आया फ्रेंडशिप डे का विचार? तवे पर बार-बार चिपक रहा डोसा?