Headline
Amit Shah Security Breach
Amit Shah Security Breach : चुनाव आयोग का कड़ा एक्शन, कोलकाता पुलिस के 4 अधिकारी निलंबित
US Iran Operation
US Iran Operation : अमेरिका ने ईरान में दूसरे पायलट को भी सुरक्षित निकाला, भीषण गोलीबारी के बीच चला जादुई रेस्क्यू ऑपरेशन
Thyroid Control Tips
Thyroid Control Tips : थायरॉइड कंट्रोल करने के रामबाण तरीके, जानें क्या खाने से मिलेगा आराम और किनसे बढ़ेगी परेशानी?
Tirupati Balaji Miracles
Tirupati Balaji Miracles : तिरुपति बालाजी के 3 बड़े चमत्कार, असली बाल, पसीना और बिना तेल के जलता है अखंड दीपक!
DC vs MI
DC vs MI : समीर रिजवी का दिल्ली में तूफान, मुंबई इंडियंस को चटाई धूल, दिल्ली की लगातार दूसरी जीत
PM Modi Kerala rally
PM Modi Kerala rally : केरल में पीएम मोदी की हुंकार, 4 मई को बनेगी एनडीए सरकार, विपक्ष का सफाया
Justice Nagarathna
Justice Nagarathna : जस्टिस नागरत्ना का बड़ा बयान, चुनाव आयोग की स्वतंत्रता ही भारतीय लोकतंत्र की असली नींव
Iran-US War 2026
Iran-US War 2026: ईरान ने गिराए अमेरिका के 2 घातक फाइटर जेट, बौखलाए ट्रंप बोले- ‘यह युद्ध है!’
Green Sanvi Ship
Green Sanvi Ship : होर्मुज जलडमरूमध्य से निकला भारतीय जहाज ‘Green Sanvi’, 44000 टन LPG लेकर आ रहा है मुंबई!

दफ्तर में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाएं इन आसान वास्तु और डेकोर टिप्स से

दफ्तर में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाएं इन आसान वास्तु और डेकोर टिप्स से

ऑफिस केवल काम करने की जगह नहीं, बल्कि वह ऊर्जा केंद्र होता है जहाँ से आपके व्यवसाय और करियर की दिशा तय होती है। यदि वहां का वातावरण सकारात्मक, संतुलित और आकर्षक हो, तो न सिर्फ काम का मन बनता है, बल्कि क्लाइंट्स और कलीग्स पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है। वास्तु शास्त्र और इंटीरियर डिजाइन का संयोजन कर आप अपने कार्यस्थल को ऐसा रूप दे सकते हैं जो तरक्की, समृद्धि और शांति का मार्ग प्रशस्त करें।

सीटिंग अरेंजमेंट-पीठ मजबूत तो व्यापार मजबूत

ऑफिस में बैठने की दिशा व्यक्ति की ऊर्जा और निर्णय शक्ति को प्रभावित करती है। वास्तु के अनुसार, कर्मचारी और अधिकारी को उत्तर या पूर्व दिशा की ओर मुख कर बैठना चाहिए, जबकि मुख्य अधिकारी (Boss) को दक्षिण-पश्चिम (South-West) में बैठना चाहिए और उनका मुख उत्तर या पूर्व की ओर होना चाहिए। पीठ के पीछे ठोस दीवार होनी चाहिए जिससे समर्थन और स्थिरता का प्रतीक बनता है। शीशे या खिड़की के पीछे बैठना मन को अस्थिर करता है। सीट के पीछे किसी पहाड़, पर्वत या ऊंची इमारत की तस्वीर लगाना भी मनोबल को बढ़ाता है। कभी भी बैठने की जगह के ठीक सामने खंभा या दीवार नहीं होनी चाहिए, यह मानसिक दबाव बढ़ा सकती है।

ऑफिस का प्रवेश-सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश द्वार

किसी भी ऑफिस की मुख्य एंट्री यानी प्रवेश द्वार उसकी ऊर्जा का पहला स्रोत होती है। वास्तु के अनुसार, ऑफिस का मुख्य द्वार उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में होना श्रेष्ठ माना जाता है, क्योंकि ये दिशाएं पॉजिटिव एनर्जी को आकर्षित करती हैं। द्वार को हमेशा साफ, सुसज्जित और खुला रखना चाहिए। टूटी हुई घंटी, गंदगी, रुकावट या दरवाजे के पास कूड़ादान रखना नकारात्मकता को बुलाता है। दरवाजे के पास शुभ चिह्न जैसे “ॐ”, “स्वास्तिक” या “श्री” लगाना ऊर्जा को संतुलित करता है। एंट्री के सामने शीशा लगाने से बचें क्योंकि यह ऊर्जा को रिफ्लेक्ट कर बाहर भेज सकता है।

इंटीरियर डिजाइन-सादगी और ऊर्जा का तालमेल

ऑफिस का इंटीरियर सिर्फ सजावट का विषय नहीं, बल्कि आपके कार्यप्रवाह और मानसिक स्थिति को प्रभावित करने वाला तत्व है। सजावट में अत्यधिक चमक-धमक से बचें और साफ-सुथरा, व्यवस्थित और खुला स्पेस बनाए रखें। ऑफिस में बहुत अधिक बंद अलमारियां, भारी पर्दे या अंधेरा माहौल मनोबल को नीचे ला सकता है। कांच, लकड़ी और धातु का संतुलित प्रयोग फोकस और स्थायित्व में मदद करता है। दीवारों पर प्रेरणादायक उद्धरण, टारगेट चार्ट या टीम की उपलब्धियां लगाना सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देता है। अनावश्यक फाइलों, टूटे फर्नीचर या इलेक्ट्रॉनिक्स को हटा देना बेहद जरूरी है क्योंकि यह रुकी हुई ऊर्जा का प्रतीक होते हैं।

रंगों का चुनाव-मन और माहौल का संतुलन

रंग हमारे मूड और ऊर्जा पर गहरा असर डालते हैं, खासकर काम की जगह पर। ऑफिस में नीला (Blue), हरा (Green), हल्का पीला (Light Yellow) और क्रीम (Cream) जैसे रंग स्थिरता, ताजगी और रचनात्मकता को बढ़ाते हैं। नीला रंग फोकस बढ़ाता है, हरा रंग शांति और संतुलन लाता है, पीला रंग उत्साह और निर्णय क्षमता बढ़ाता है। डार्क या बहुत चमकीले रंग जैसे गहरा लाल या काला रंग तनाव पैदा कर सकते हैं, इन्हें टाला जाना चाहिए। रिसेप्शन एरिया में हल्के रंग और मुख्य केबिन में गहरे लेकिन संतुलित रंगों का इस्तेमाल सकारात्मक प्रभाव डालता है।

पौधों का प्रयोग-प्राकृतिक ऊर्जा का संचार

ऑफिस में हरे-भरे पौधे सिर्फ सौंदर्य नहीं बढ़ाते, बल्कि पर्यावरण और मानसिक ऊर्जा को भी बेहतर बनाते हैं। मनी प्लांट, लकी बैम्बू, स्पाइडर प्लांट, अलोवेरा और स्नेक प्लांट जैसे इनडोर प्लांट्स वास्तु के अनुसार शुभ माने जाते हैं। यह न सिर्फ हवा को शुद्ध करते हैं, बल्कि ऑफिस के माहौल में ताजगी और सकारात्मकता भी भरते हैं। मनी प्लांट को उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। पौधों को सूखने या मुरझाने न दें क्योंकि यह नकारात्मकता का प्रतीक बनता है। पौधों की नियमित देखभाल भी कार्य संस्कृति में अनुशासन और ऊर्जा का प्रतीक बनती है।

दर्पण और कांच का उपयोग-ऊर्जा का परावर्तन संभलकर

ऑफिस में कांच और दर्पण का सही उपयोग स्थान को बड़ा और चमकदार दिखा सकता है, लेकिन वास्तु की दृष्टि से यह बहुत सोच-समझकर करना चाहिए। दर्पण का इस्तेमाल मुख्य द्वार के ठीक सामने नहीं होना चाहिए क्योंकि यह सकारात्मक ऊर्जा को बाहर भेज सकता है। वहीं, कांच का फर्नीचर या डिवाइडर आधुनिक लुक देता है लेकिन इसका अधिक प्रयोग अस्थिरता का प्रतीक हो सकता है।
कांच का प्रयोग उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में करना शुभ होता है। इसके अलावा, यदि दर्पणों का प्रयोग ज़रूरी है तो उन्हें ऐसी दिशा में लगाएं जहां वे रोशनी और हरियाली को रिफ्लेक्ट करें, जिससे सकारात्मकता बढ़ती है।

क्लटर फ्री वर्कस्पेस-रुकावट हटाएं, रास्ता बनाएं

वास्तु और साइकोलॉजी दोनों मानते हैं कि जहां अव्यवस्था होती है, वहां प्रगति रुक जाती है। फाइलों का ढेर, टूटे-फूटे उपकरण, बेकार पड़ा सामान या कबाड़ ऊर्जा को रोकते हैं। ऑफिस स्पेस को क्लटर-फ्री रखना सबसे पहला और जरूरी कदम है। हर टेबल, अलमारी और कोना साफ, सुव्यवस्थित और उद्देश्यपूर्ण होना चाहिए। डेस्क पर केवल जरूरी चीजें रखें -जैसे लैपटॉप, डायरी, पेन और एक पौधा या प्रेरक उद्धरण। इससे काम में फोकस और उत्पादकता बढ़ती है। सप्ताह में एक दिन डेस्क और वर्कस्पेस की सफाई को नियम बना लें। याद रखें, जितनी जगह साफ और खाली होगी, उतनी ही ऊर्जा का प्रवाह बेहतर होगा।

IMPORTENT-दफ्तर की सजावट केवल दिखावे के लिए नहीं, बल्कि तरक्की का माध्यम बन सकती है अगर सही दिशा, रंग, प्लांट और व्यवस्था का ध्यान रखा जाए। उपरोक्त वास्तु और इंटीरियर टिप्स को अपनाकर आप न सिर्फ अपने ऑफिस का माहौल बेहतर बना सकते हैं, बल्कि अपने व्यवसाय और करियर को भी ऊँचाइयों तक पहुंचा सकते हैं।

यह भी पढ़ें:घर की समृद्धि में आ सकती है रुकावट, वास्तु शास्त्र में क्यों मना है सीढ़ियों के नीचे नल?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top