Headline
Houthi Attack: सऊदी अरब में हूती हमलों से बढ़ा खतरा, 9 देशों में STEP अलर्ट; अमेरिका की एडवाइजरी
Varanasi News: यूपी ATS के साथ मुठभेड़ में 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू ढेर
Kiren Rijiju Reaction : हामिद अंसारी के बयान पर भड़के किरेन रिजिजू, अलगाववादियों को लेकर पूछा बड़ा सवाल
Asian Games 2026
Asian Games 2026: भारत ने खोला मेडल खाता, महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम ने जीता सिल्वर
Sleep Deprivation
Sleep Deprivation: 6–8 घंटे से कम सोने पर शरीर और दिमाग में क्या होता है? जानिए डॉक्टर की सलाह
Ancestors in Dream
Ancestors in Dream : सपने में पूर्वजों का दिखना शुभ या अशुभ, जानिए स्वप्न शास्त्र के संकेत और मतलब
DUSU Result 2026 : DUSU चुनाव में ABVP का परचम, किरेन रिजिजू ने विजेताओं को दी बधाई
Amit Shah Health
Amit Shah Health : अमित शाह की बिगड़ी तबीयत, हुबली कार्यक्रम से रहे दूर, प्रह्लाद जोशी ने दिया अपडेट
NGT Conference
NGT Conference : भारत के कार्बन उत्सर्जन पर PM मोदी का बड़ा बयान, विकसित देशों का आंकड़ा चौंकाएगा

विद्युत नगरी ओबरा में पीसीएल उपभोक्ताओं को नहीं मिल रही सुचारु बिजली, लो वोल्टेज समस्या से जनता परेशान

विद्युत नगरी ओबरा में पीसीएल उपभोक्ताओं को नहीं मिल रही सुचारु बिजली, लो वोल्टेज समस्या से जनता परेशान

सोनभद्र| विद्युत नगरी ओबरा में चिराग तले अंधेरा यह कहावत बिल्कुल सटीक बैठती है। एशिया के सबसे बड़े पावर प्लांट में से एक ओबरा नगर में स्थित है लेकिन यह केवल नाम का है, ओबरा नगर में हजारों मेगावाट का विद्युत उत्पादन होने के बावजूद यहां के पीसीएल उपभोक्ता को बिजली की भी सुविधा नहीं मिल पाती। हालात ये हैं कि सुविधा के नाम पर केवल यहां का उपभोक्ता परियोजना से निकलने वाला धुआं और प्रदूषण झेल रहा है। बताते चले कि ओबरा तहसील मुख्यालय भी है, यहां पर प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड का गृह क्षेत्र भी है, मगर ये सब केवल नाम मात्र साबित हो रहा है।

लगातार पीसीएल विभाग में फाल्ट के नाम पर हो रही विद्युत कटौती से उपभोक्ता त्रस्त हो चुके है। आए दिन फाल्ट के नाम पर कभी 12 घंटे तो कभी 24 घंटे बिजली गायब रहती है। अभी गर्मी की शुरुआत हुई है और विद्युत विभाग ने अपना रूख दिखाना शुरू कर दिया। घरों में लग रहे  स्मार्ट मीटर कहने को है कि सब कुछ स्मार्ट हो रहा है मगर विद्युत व्यवस्था वही पुरानी जर्जर स्थिति से उबरने का नाम नहीं ले रही।

गुरुवार को ओबरा नगर में सेक्टर 10 सब स्टेशन से होने वाली आपूर्ति में मुख्य बाजार चूड़ी गली की विद्युत सप्लाई अचानक 11 बजे रात्रि से एक फेस गायब हो गई जो पूरी रात गायब रही। कुछ उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग से सम्पर्क कर जानकारी दी तो संबंधित क्षेत्र के विद्युत संविदा कर्मी ने ये कहकर फोन काट दिया कि रात में कुछ नहीं हो सकता। रात्रि में कोई स्टॉफ मौजूद नहीं है। विद्युत व्यवस्था ठीक करने के लिए अब जो भी होगा सुबह होगा। भीषण गर्मी में रात भर सैकड़ों घरों में सप्लाई बाधित रही।

आए दिन हो रहे इस प्रकार की समस्या से उपभोक्ता त्रस्‍त हैं। बताते चलें की कई घरों में अवैध रूप से एसी लगे होने के कारण सप्लाई ट्रिप करती रहती है और लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। ऐसे में सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों सहित ऑफिस आदि कार्य के लिए जाने वाले कर्मचारी परेशान रहे और बिजली विभाग के अधिकारियों को कोसते रहे। यह हाल एक दिन का नहीं लगभग आए दिन फाल्ट के नाम पर घंटों कटौती कर उपभोक्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top
फेस्टिव सीजन में छाना है तो शहनाज गिल का ये सूट लुक जरूर देखें रसीली नाशपाती के ये फायदे नहीं जानते होंगे आप, डाइट में करें शामिल कॉफी पीने का सही तरीका क्या है? जानिए दिन में कितने कप हैं सुरक्षित दूध से घर पर तैयार करें अलग-अलग तरह के चीज़, अपनाएं ये आसान तरीके क्या आप सही, तरीके से करते हैं चेहरे पर ब्लीच? जानिए आसान टिप्स