Headline
NGT Conference
NGT Conference : भारत के कार्बन उत्सर्जन पर PM मोदी का बड़ा बयान, विकसित देशों का आंकड़ा चौंकाएगा
Disha Salian Case : दिशा सालियान केस में CCTV पर बड़ा दावा, फडणवीस गवाह और वकील के कई खुलासे
Dengue Vaccine 2027
Dengue Vaccine 2027 : भारत में 2027 में आएगी पहली डेंगू वैक्सीन QDENGA, बच्चों और वयस्कों को लगेगी
Vitamin Timing
Vitamin Timing : कैल्शियम और जिंक साथ लें या अलग, जानें सप्लीमेंट लेने के जरूरी नियम और तरीका
Tulsi Mala and Rudraksha
Tulsi Mala and Rudraksha: क्या दोनों एक साथ पहनना सही है? जानें धार्मिक मान्यताएं और जरूरी नियम
Moody's GDP Forecast
Moody’s GDP Forecast : मूडीज ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर किया 7 फीसदी, IMF-RBI से आगे
Mohan Bhagwat on Gen Z
Mohan Bhagwat on Gen Z: Gen Z से मोहन भागवत ने धर्म पर क्यों पूछा सवाल, जानिए उन्होंने क्या कहा
JSCB Scam
JSCB Scam : JSCB घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, झारखंड-ओडिशा के सात ठिकानों पर छापेमारी
Nitin Nabin Mahakal
Nitin Nabin Mahakal : उज्जैन में महाकाल के दर पहुंचे नितिन नवीन, भस्म आरती में लिया हिस्सा

Mahashivratri 2026: अपनी मनोकामना के अनुसार चुनें विशेष शिवलिंग, जानें किस अभिषेक से क्या मिलेगा फल

Mahashivratri 2026: सनातन परंपरा में भगवान शिव को कल्याण और करुणा का अधिष्ठाता माना गया है। वे ‘भोलेनाथ’ हैं, जो भक्त के मात्र एक लोटा जल और बेलपत्र अर्पण करने से ही प्रसन्न हो जाते हैं। यों तो शिव की आराधना किसी भी दिन फलदायी होती है, परंतु फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी, जिसे हम ‘महाशिवरात्रि’ के रूप में मनाते हैं, का महत्व अनन्य है। इस पावन अवसर पर शिवलिंग की पूजा करने से न केवल व्यक्ति के कष्टों का निवारण होता है, बल्कि उसे अक्षय पुण्य की प्राप्ति भी होती है। शास्त्रानुसार, विभिन्न धातुओं और पदार्थों से बने शिवलिंगों की पूजा का फल भी भिन्न-भिन्न होता है।

Mahashivratri 2026: पारद और स्फटिक शिवलिंग: सुख और दोषों से मुक्ति

हिंदू धर्म में पारद शिवलिंग (पारे से निर्मित) को स्वयं शिव का साक्षात स्वरूप माना गया है। महाशिवरात्रि पर इसकी पूजा करने से साधक के जन्म-जन्मांतर के पाप और दोष नष्ट हो जाते हैं। यह सभी कामनाओं को पूर्ण करने वाला शिवलिंग है। इसी प्रकार, स्फटिक शिवलिंग की पूजा भी अत्यंत शुभ मानी जाती है। स्फटिक की पवित्रता और शीतलता साधक के जीवन में शांति लाती है और बड़ी मनोकामनाओं की पूर्ति के साथ सुख-संपत्ति में वृद्धि करती है।

Mahashivratri 2026: धन-धान्य की प्राप्ति के लिए धातु निर्मित शिवलिंग

यदि आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं या जीवन में ऐश्वर्य की अभिलाषा रखते हैं, तो धातुओं से बने शिवलिंग का पूजन श्रेष्ठ है। चांदी के शिवलिंग का अभिषेक करने से पितृ दोषों का शमन होता है और धन-धान्य के भंडार भरते हैं। वहीं, स्वर्ण निर्मित शिवलिंग का पूजन सौभाग्य और वैभव प्रदान करता है। जो भक्त सोना-चांदी समर्थ न हों, वे पीतल के शिवलिंग की सेवा कर सकते हैं। पीतल के शिवलिंग की पूजा से दुख और दरिद्रता का नाश होता है।

भूमि, भवन और स्वास्थ्य के लिए विशेष पूजन

महाशिवरात्रि पर अपनी विशिष्ट इच्छाओं के अनुसार पूजन सामग्री का चयन करना चाहिए। यदि आप स्वयं का भूमि या भवन प्राप्त करना चाहते हैं, तो शास्त्रों में फूलों से बने शिवलिंग की साधना का विधान है। वहीं, उत्तम आरोग्य और रोगों से मुक्ति के लिए मिश्री से निर्मित शिवलिंग की पूजा और रुद्राभिषेक करना चाहिए। मान्यता है कि इससे असाध्य रोग भी शिव कृपा से दूर हो जाते हैं और साधक को निरोगी काया प्राप्त होती है।

नर्मदेश्वर शिवलिंग: घर में सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत

नर्मदा नदी के पावन जल से स्वतः प्राप्त नर्मदेश्वर शिवलिंग को घर में रखना और पूजना अत्यंत कल्याणकारी है। इस शिवलिंग को प्राण-प्रतिष्ठा की आवश्यकता नहीं होती। महाशिवरात्रि पर इनका पूजन करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है और सुख-शांति का वास होता है। जिस घर में नर्मदेश्वर की नियमित सेवा होती है, वहां अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता और समृद्धि निरंतर बनी रहती है।

पार्थिव शिवलिंग: सबसे उत्तम और सिद्ध साधना

तमाम शिवलिंगों में मिट्टी से बने पार्थिव शिवलिंग की पूजा को सर्वश्रेष्ठ माना गया है। महाशिवरात्रि के दिन अपने हाथों से शुद्ध मिट्टी द्वारा शिवलिंग बनाकर उसकी विधि-विधान से पूजा करने पर जीवन की बड़ी से बड़ी बाधाएं टल जाती हैं। यह साधना भगवान राम और माता सीता ने भी की थी। पार्थिव पूजन करने वाला व्यक्ति इस लोक के सभी सुखों को भोगकर अंत में शिवलोक (मोक्ष) को प्राप्त होता है।

Read More : Budget Session 2026: क्या ‘एपस्टीन फाइल्स’ के जिक्र से फंसे राहुल गांधी? बीजेपी लाई विशेषाधिकार हनन नोटिस

One thought on “Mahashivratri 2026: अपनी मनोकामना के अनुसार चुनें विशेष शिवलिंग, जानें किस अभिषेक से क्या मिलेगा फल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top
कॉफी पीने का सही तरीका क्या है? जानिए दिन में कितने कप हैं सुरक्षित दूध से घर पर तैयार करें अलग-अलग तरह के चीज़, अपनाएं ये आसान तरीके क्या आप सही, तरीके से करते हैं चेहरे पर ब्लीच? जानिए आसान टिप्स वडनगर की गलियों से देश की सर्वोच्च सत्ता तक, पीएम मोदी की खास राजनीतिक यात्रा विश्वकर्मा पूजा की तैयारी कर रहे हैं? जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आसान पूजन विधि