Headline
PM Modi Manila Visit
PM Modi Manila Visit: फिलीपींस में मिली खास किताब, पंजाब से जुड़ा है मेयर का भारतीय कनेक्शन
ASEAN-India Summit 2026
ASEAN-India Summit 2026: पीएम मोदी की 5 बड़ी घोषणाएं, पर्यटन से व्यापार तक बदलेगी भारत की तस्वीर
MS Dhoni IPL Retirement
MS Dhoni IPL Retirement : माही के नाम दर्ज हैं ये बड़े रिकॉर्ड, क्या कोई खिलाड़ी तोड़ पाएगा उनका इतिहास?
Trump Praises PM Modi
Donald Trump Praises PM Modi : QUAD बैठक में ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ, बताया बहुत टफ मैन
Delhi Air Pollution
Delhi Air Pollution : दिल्ली प्रदूषण के बीच सर्दियों में खाएं ये 5 एंटीऑक्सीडेंट फूड्स, मजबूत होगी इम्युनिटी
Vaikuntha Chaturdashi 2026
Vaikuntha Chaturdashi 2026: 23 नवंबर को हरि-हर मिलन, जानें पूजा मुहूर्त और महत्व
Israel National Unity Government : इजरायल में राष्ट्रीय एकता सरकार की मांग, गादी आइजेनकोट से नेतन्याहू ने क्या कहा?
Tricolour on Moon 2040
Tricolour on Moon 2040 : 2040 तक चांद पर तिरंगा फहराने का सपना, शुभांशु शुक्ला ने बताया भारत का अगला लक्ष्य
BHU Controversy
BHU Controversy : बीएचयू के नाम से हिंदू शब्द हटाने की कोशिश का आरोप, निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर साधा निशाना

SIR Voter List : SIR पर ECI का बड़ा फैसला, 20 राज्यों में छूटे योग्य वोटर्स के नाम जुड़ेंगे

SIR Voter List

SIR Voter List : भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने उन 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (CEO) को विशेष निर्देश जारी किए हैं, जहां मतदाता सूची का स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) पूरा हो चुका है। आयोग ने कहा है कि अंतिम मतदाता सूची में यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम छूट गया है, तो उसे दोबारा सूची में शामिल करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। इसके साथ ही पहली बार मतदान करने वाले युवाओं को भी मतदाता सूची से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

छूटे हुए पात्र मतदाताओं को मिलेगा आवेदन का अवसर

आयोग के निर्देश के मुताबिक, SIR प्रक्रिया के दौरान जिन मतदाताओं के नाम किसी कारण से सूची से बाहर हो गए हैं, वे दोबारा नाम शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को विशेष अभियान चलाकर ऐसे लोगों की पहचान करने और उन्हें Form 6 भरने में सहायता करने के निर्देश दिए गए हैं। यह प्रक्रिया मतदाता सूची को लगातार अपडेट रखने की व्यवस्था का हिस्सा होगी।

BLO करेंगे पुरानी और नई सूची का मिलान

विशेष अभियान में बूथ लेवल ऑफिसर यानी BLO की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। BLO को SIR से पहले की मतदाता सूची और वर्तमान अंतिम मतदाता सूची का मिलान करना होगा। इस प्रक्रिया के दौरान उन पात्र मतदाताओं की पहचान की जाएगी, जिनका नाम पहले सूची में मौजूद था, लेकिन अंतिम सूची में दिखाई नहीं दे रहा है। इसके बाद ऐसे मतदाताओं से संपर्क किया जाएगा।

घर-घर जाकर कराया जाएगा Form 6

पहचाने गए मतदाताओं के घर BLO पहुंचेंगे और उनकी पात्रता की पुष्टि करेंगे। यदि संबंधित व्यक्ति उसी पते पर रह रहा है और मतदाता बनने की सभी शर्तें पूरी करता है, तो BLO उसे Form 6 भरने में मदद करेगा। आयोग ने प्रत्येक BLO के लिए प्रति सप्ताह करीब 20 से 25 मतदाताओं को कवर करने का लक्ष्य तय किया है, ताकि विशेष अभियान लगभग एक महीने में पूरा किया जा सके।

पहली बार वोट देने वाले युवाओं पर भी फोकस

आयोग ने स्पष्ट किया है कि अभियान केवल उन लोगों तक सीमित नहीं रहेगा, जिनके नाम SIR के बाद छूट गए हैं। घर-घर सत्यापन के दौरान यदि कोई पात्र युवा या पहली बार मतदान करने वाला व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल नहीं मिला, तो उसका भी Form 6 भरवाया जाएगा। इसका उद्देश्य पात्र नए मतदाताओं को समय पर चुनावी प्रक्रिया से जोड़ना है।

राजनीतिक दलों के BLA को भी मिलेगी सूची

BLO द्वारा तैयार की गई पहचान सूची संबंधित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट यानी BLA के साथ भी साझा की जाएगी। इसके बाद BLO अपनी पूरी सूची, भरे गए Form 6 और फील्ड वेरिफिकेशन रिपोर्ट संबंधित Electoral Registration Officer (ERO) को सौंपेंगे। आवेदन और सत्यापन के बाद नाम शामिल करने पर अंतिम निर्णय ERO द्वारा लिया जाएगा।

विशेष कैंप और जागरूकता अभियान होंगे आयोजित

ECI ने विशेष अभियान को प्रभावी बनाने के लिए बूथ स्तर पर कैंप लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा नाइट शेल्टर, मजदूर कॉलोनियों, बेघर लोगों और अन्य वंचित वर्गों के लिए भी विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। CEO, DEO और ERO को स्कूल-कॉलेज, SVEEP कार्यक्रमों और प्रेस ब्रीफिंग के माध्यम से लोगों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया के बारे में जागरूक करने को कहा गया है।

दैनिक निगरानी के साथ दोबारा राजनीतिक दलों को सूची

अभियान की प्रगति की CEO, DEO और ERO स्तर पर नियमित और दैनिक समीक्षा की जाएगी। पूरी प्रक्रिया के बाद ERO बूथवार सूची सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराएंगे, ताकि किसी पात्र मतदाता का नाम अभी भी छूटा होने की स्थिति में उसे जोड़ने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सकें। आयोग ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा है।

Read More  : Captain Smit Machchhar : कैप्टन स्मित मच्छार ने खोला हमले का राज, बोले- पीएम मोदी मेरे सबसे बड़े आदर्श

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top
विंटर सीजन में स्वेटर से पाएं स्टाइलिश और क्लासी लुक खजूर खाने के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान देशभर में कहां-कहां धूमधाम से मनाया जाता है छठ महापर्व? सूर्य उपासना से लोकआस्था तक, छठ की अनोखी परंपराएं ठेकुआ और फलों से सजेगा सूप, सूर्य देव से मांगी जाएगी खुशहाली