Headline
Bypoll Results
Bypoll Results : उपचुनाव नतीजों पर BJP में मंथन, नितिन नवीन बोले- नई ऊर्जा और संकल्प के साथ जनता के बीच जाएंगे
Trump on Iran Talks
Trump on Iran Talks: ‘कल तक खुल सकता है होर्मुज स्ट्रेट’, ईरान वार्ता पर ट्रंप का बड़ा दावा
Morning Coffee Benefits
Morning Coffee Benefits: क्या सुबह की कॉफी लिवर को रख सकती है स्वस्थ? विशेषज्ञ की राय जानिए
Vastu Tips
Vastu Tips: घर में हाथी का जोड़ा रखना चाहिए या नहीं? जानिए वास्तु शास्त्र की मान्यता और नियम
Manjalpur Bypoll Result
Manjalpur Bypoll Result: BJP की बड़ी जीत, सतीश पटेल ने 30 हजार+ वोटों से मारी बाजी
RSS Gen Z Outreach
RSS Gen Z Outreach: 100+ शहरों में युवाओं से संवाद करेंगे मोहन भागवत, बड़ा अभियान तैयार
Brij Bhushan Singh Case
Brij Bhushan Singh Case: बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में किया बरी
CWG 2026
CWG 2026: भारत के 39 मेडल पर PM मोदी का संदेश, खिलाड़ियों की मेहनत को सलाम
US-Iran Talks
US-Iran Talks: ट्रंप बोले- समझौता हुआ तो बचेगी कई लोगों की जान, आज से शुरू होगी वार्ता

अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा: लंदन जा रही फ्लाइट क्रैश, 265 की मौत

अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा: लंदन जा रही फ्लाइट क्रैश, 265 की मौत

अहमदाबाद में गुरुवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। एयर इंडिया की लंदन जाने वाली फ्लाइट टेकऑफ के कुछ देर बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस प्लेन में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें से 241 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल हैं। हादसे में बी.जे. मेडिकल कॉलेज के कई स्टाफ और इंटर्न डॉक्टर भी शामिल थे, जिससे कुल मृतकों की संख्या 265 तक पहुंच गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर गहरा शोक प्रकट किया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने बताया कि हादसे की जांच एएआईबी (Aircraft Accident Investigation Bureau) द्वारा ICAO प्रोटोकॉल के तहत शुरू कर दी गई है। साथ ही, सरकार एक उच्च स्तरीय समिति गठित कर रही है जो विमानन सुरक्षा को लेकर सिफारिशें देगी।

टाटा समूह ने घोषणा की है कि मृतकों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी और घायलों का पूरा उपचार खर्च कंपनी वहन करेगी। टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने यह भी कहा कि बी.जे. मेडिकल कॉलेज के छात्रावास निर्माण में सहयोग दिया जाएगा।

हादसे के बाद का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह रहा कि सीट 11A पर एक व्यक्ति जीवित मिला। अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर जी.एस. मलिक ने जानकारी दी कि व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर है। विमान रिहायशी इलाके में गिरा, जिससे मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।

अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर बोले अमित शाह

अहमदाबाद में हुए विमान हादसे को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहम जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि विमान में कुल 230 यात्री और 12 क्रू सदस्य सवार थे। दुर्घटना के बाद राहत की एक खबर यह रही कि एक यात्री जीवित बचा, जिनसे वे खुद मिलने अस्पताल गए। कहा कि मृतकों की अंतिम संख्या डीएनए परीक्षण और यात्री पहचान के बाद ही घोषित की जाएगी। हादसे के तुरंत बाद गुजरात सरकार ने आपदा प्रबंधन की सभी यूनिट्स को अलर्ट कर राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया था।

उन्होंने यह भी बताया कि विमान में सवा लाख लीटर ईंधन भरा हुआ था, जिससे टक्कर के बाद अत्यधिक तापमान उत्पन्न हुआ और लोगों को बचाने का कोई मौका नहीं मिल पाया। अधिकांश यात्रियों के शवों को निकाल लिया गया है और जिनके परिजन पहुंच चुके हैं, उनका डीएनए सैंपल लिया जा रहा है। विदेश में रह रहे परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। सरकार राहत कार्यों को पूरी संवेदनशीलता और तत्परता से अंजाम दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top
ग्रीन साड़ी में रॉयल और ट्रेंडी दिखने के लिए अपनाएं ये तरीके पिंपल्स वाली स्किन के लिए मेकअप के आसान टिप्स पहले सावन सोमवार की पूजा ऐसे करें सफल कहां से आया फ्रेंडशिप डे का विचार? तवे पर बार-बार चिपक रहा डोसा?