Headline
Houthi Attack: सऊदी अरब में हूती हमलों से बढ़ा खतरा, 9 देशों में STEP अलर्ट; अमेरिका की एडवाइजरी
Varanasi News: यूपी ATS के साथ मुठभेड़ में 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू ढेर
Kiren Rijiju Reaction : हामिद अंसारी के बयान पर भड़के किरेन रिजिजू, अलगाववादियों को लेकर पूछा बड़ा सवाल
Asian Games 2026
Asian Games 2026: भारत ने खोला मेडल खाता, महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम ने जीता सिल्वर
Sleep Deprivation
Sleep Deprivation: 6–8 घंटे से कम सोने पर शरीर और दिमाग में क्या होता है? जानिए डॉक्टर की सलाह
Ancestors in Dream
Ancestors in Dream : सपने में पूर्वजों का दिखना शुभ या अशुभ, जानिए स्वप्न शास्त्र के संकेत और मतलब
DUSU Result 2026 : DUSU चुनाव में ABVP का परचम, किरेन रिजिजू ने विजेताओं को दी बधाई
Amit Shah Health
Amit Shah Health : अमित शाह की बिगड़ी तबीयत, हुबली कार्यक्रम से रहे दूर, प्रह्लाद जोशी ने दिया अपडेट
NGT Conference
NGT Conference : भारत के कार्बन उत्सर्जन पर PM मोदी का बड़ा बयान, विकसित देशों का आंकड़ा चौंकाएगा

सुस्‍त जीवनशैली से बचें: गर्मियों में ऐसे रहें एक्टिव और हेल्दी

सुस्‍त जीवनशैली से बचें: गर्मियों में ऐसे रहें एक्टिव और हेल्दी

आज की डिजिटल दुनिया में जहां सुविधाएं बढ़ी हैं, वहीं सुस्‍त और निष्क्रिय जीवनशैली ने स्वास्थ्य को सबसे बड़ा खतरा बना दिया है। घंटों बैठना, स्क्रीन टाइम में इजाफा, नींद की अनियमितता और खानपान की लापरवाही ने शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक समस्याएं भी बढ़ा दी हैं। खासकर गर्मियों के मौसम में शरीर का मेटाबॉलिज्म और हाइड्रेशन प्रभावित होता है। ऐसे में खुद को फिट और एक्टिव बनाए रखना बेहद जरूरी हो जाता है। आइए जानें कुछ प्रभावी उपाय जो आपको गर्मियों में सुस्‍ती से बचाकर रखेंगे निरोग।

दिनचर्या में सुबह की हल्की एक्सरसाइज शामिल करें

गर्मियों के मौसम में शरीर जल्दी थकता है, ऐसे में सुबह-सुबह किया गया हल्का योग, स्ट्रेचिंग या वॉक आपके शरीर को सक्रिय बनाए रखने में मदद करता है। एक्सरसाइज शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाती है, जिससे ऊर्जा बनी रहती है और नींद, तनाव और पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर रहती हैं। अगर गर्मी के कारण बाहर निकलना मुश्किल हो, तो घर के अंदर ही 20-30 मिनट की हल्की एक्सरसाइज करें। यह आदत सुस्‍ती को दूर भगाने और पूरे दिन को ऊर्जावान बनाए रखने में बेहद असरदार है।

जल का संतुलन बनाए रखें-हाइड्रेशन को हल्के में न लें

गर्मी के मौसम में पसीने के रूप में शरीर से काफी मात्रा में पानी निकल जाता है, जिससे शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है। यह डिहाइड्रेशन सिरदर्द, थकान, चक्कर और मूड स्विंग्स का कारण बनता है। इसलिए हर 30 से 60 मिनट में थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें। साथ ही, नींबू पानी, नारियल पानी, बेल का शरबत और छाछ जैसे प्राकृतिक पेय पदार्थ गर्मी में शरीर को ठंडक और ताकत देते हैं। दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से करना और दिनभर पर्याप्त मात्रा में लिक्विड लेना सुस्‍त शरीर को एक्टिव बनाए रखने का कारगर तरीका है।

ठंडे और पौष्टिक आहार का सेवन करें

गर्मी में भारी, तला-भुना और मसालेदार खाना न केवल पाचन तंत्र को सुस्त करता है बल्कि शरीर को और थका देता है। ऐसे में ताजे फल जैसे तरबूज, खरबूजा, खीरा, पपीता और दही जैसे ठंडे एवं पचने वाले खाद्य पदार्थों को आहार में शामिल करना चाहिए। छोटे-छोटे अंतराल पर भोजन करने से शरीर को ऊर्जा मिलती रहती है और चयापचय क्रिया ठीक रहती है। इसके अलावा रात का खाना हल्का और समय पर लें ताकि नींद अच्छी आए और शरीर अगले दिन के लिए तैयार हो सके।

स्क्रीन टाइम को सीमित करें और एक्टिविटी बढ़ाएं

अत्यधिक मोबाइल और कंप्यूटर का उपयोग न केवल आंखों और मस्तिष्क को थकाता है बल्कि शरीर को निष्क्रिय बनाता है। लंबे समय तक बैठना, बिना ब्रेक के स्क्रीन देखना, शरीर की सुस्‍ती को बढ़ाता है। इसीलिए हर घंटे में कम से कम 5 मिनट का ब्रेक लें, टहलें या स्ट्रेच करें। साथ ही, मोबाइल पर समय बिताने के बजाय घर के छोटे-मोटे काम, पौधों की देखभाल या बच्चों के साथ खेलना शरीर को सक्रिय और मन को प्रसन्न रखने में मदद करता है।

सही नींद और मानसिक विश्राम है सबसे जरूरी

गर्मी में बार-बार नींद खुलना, देरी से सोना और अनियमित सोने का समय शरीर को थका देता है और मानसिक तनाव बढ़ाता है। दिनभर की सुस्‍ती का एक बड़ा कारण अधूरी नींद होती है। इसलिए रात में सोने का समय निश्चित रखें, सोने से पहले मोबाइल स्क्रीन से दूरी बनाएं और हल्के, आरामदायक कपड़े पहनें। दिन में कुछ देर आंखें बंद करके ध्यान या प्राणायाम करने से मानसिक शांति मिलती है, जिससे नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है और शरीर पूरे दिन एक्टिव बना रहता है।

सुस्‍त जीवनशैली चाहे किसी भी मौसम में हो, बीमारी को खुला न्योता देती है। गर्मियों में इसकी चुनौती और बढ़ जाती है। लेकिन कुछ छोटे-छोटे बदलाव जैसे सही खानपान, पर्याप्त नींद, जल संतुलन और एक्टिविटी को दिनचर्या में शामिल कर हम न केवल निरोग रह सकते हैं, बल्कि मानसिक रूप से भी ऊर्जा से भरपूर बने रह सकते हैं।

यह भी पढ़ें-इम्युनिटी बूस्टिंग फूड्स जो बच्चों को बनाएं बारिश में भी तंदुरुस्त

One thought on “सुस्‍त जीवनशैली से बचें: गर्मियों में ऐसे रहें एक्टिव और हेल्दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top
फेस्टिव सीजन में छाना है तो शहनाज गिल का ये सूट लुक जरूर देखें रसीली नाशपाती के ये फायदे नहीं जानते होंगे आप, डाइट में करें शामिल कॉफी पीने का सही तरीका क्या है? जानिए दिन में कितने कप हैं सुरक्षित दूध से घर पर तैयार करें अलग-अलग तरह के चीज़, अपनाएं ये आसान तरीके क्या आप सही, तरीके से करते हैं चेहरे पर ब्लीच? जानिए आसान टिप्स