चेहरे पर जमा चर्बी न केवल आपके लुक को बिगाड़ती है, बल्कि कई बार यह उम्र से ज्यादा दिखने का कारण भी बन जाती है। मोटी गर्दन, फूला हुआ चेहरा और डबल चिन-ये सब आत्मविश्वास को भी प्रभावित करते हैं। अच्छी बात यह है कि कुछ आसान उपायों से महिलाएं चेहरे की अतिरिक्त चर्बी को घटाकर अपने लुक में फर्क ला सकती हैं।
पानी अधिक पिएं और नमक की मात्रा कम करें
शरीर में पानी की कमी और ज्यादा नमक लेने से फेस पर सूजन और चर्बी बढ़ती है। दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं और प्रोसेस्ड फूड व पापड़, नमकीन जैसे आइटम्स से दूरी बनाएं। पानी मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, जिससे फैट बर्निंग प्रक्रिया तेज होती है और चेहरे की पफीनेस कम होती है।
रोजाना फेस योगा करें
फेस योगा चेहरे की चर्बी कम करने का एक प्राकृतिक तरीका है। फिश फेस, पफिंग एक्सरसाइज और चीक लिफ्ट जैसे योगाभ्यास चेहरे की मांसपेशियों को टोन करते हैं। रोजाना 10-15 मिनट फेस योग करने से गालों का फैट कम होता है और स्किन में कसाव आता है। यह तरीका उम्र बढ़ने के असर को भी कम करता है।
संतुलित आहार लें
फेस फैट अक्सर गलत खानपान का नतीजा होता है। हाई कैलोरी और जंक फूड से परहेज करें। अपनी डाइट में फल, हरी सब्जियां, प्रोटीन और हेल्दी फैट जैसे एवोकाडो व नट्स शामिल करें। प्रोटीन युक्त आहार मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और चेहरे का आकार संतुलित रखता है।
कार्डियो एक्सरसाइज को दिनचर्या में जोड़ें
चेहरे की चर्बी कम करने के लिए सिर्फ फेस योगा ही नहीं, बल्कि पूरे शरीर की कैलोरी बर्न करना जरूरी है। ब्रिस्क वॉकिंग, साइकलिंग, डांस या स्विमिंग जैसी कार्डियो एक्सरसाइज करें। इससे फैट बर्न होता है और चेहरा भी पतला दिखने लगता है।
मसाज और फेस रोलर का प्रयोग करें
चेहरे पर नियमित रूप से मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है और जमा हुआ फैट टूटता है। जेड रोलर या गुलाब जल के साथ हल्के हाथों से फेस मसाज करें। खासकर जबड़े और गालों के पास मसाज करने से डबल चिन कम होने में मदद मिलती है। यह तरीका त्वचा को चमकदार भी बनाता है।
पर्याप्त नींद और तनावमुक्त जीवन
नींद की कमी और लगातार तनाव हार्मोनल बदलाव को जन्म देते हैं, जिससे शरीर और चेहरे पर फैट जमा होता है। रोजाना 7-8 घंटे की नींद लें और मेडिटेशन या ध्यान करें। तनावमुक्त जीवन न केवल चेहरे की चर्बी कम करता है, बल्कि आपकी स्किन को भी ग्लोइंग बनाता है।
यह भी पढ़ेंं-आइस बाथ हर महिला के लिए क्यों नहीं है सुरक्षित? जानिए एक्सपर्ट की राय

One thought on “डबल चिन से छुटकारा कैसे पाएं? महिलाओं के लिए गाइड”