Headline
Houthi Attack: सऊदी अरब में हूती हमलों से बढ़ा खतरा, 9 देशों में STEP अलर्ट; अमेरिका की एडवाइजरी
Varanasi News: यूपी ATS के साथ मुठभेड़ में 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू ढेर
Kiren Rijiju Reaction : हामिद अंसारी के बयान पर भड़के किरेन रिजिजू, अलगाववादियों को लेकर पूछा बड़ा सवाल
Asian Games 2026
Asian Games 2026: भारत ने खोला मेडल खाता, महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम ने जीता सिल्वर
Sleep Deprivation
Sleep Deprivation: 6–8 घंटे से कम सोने पर शरीर और दिमाग में क्या होता है? जानिए डॉक्टर की सलाह
Ancestors in Dream
Ancestors in Dream : सपने में पूर्वजों का दिखना शुभ या अशुभ, जानिए स्वप्न शास्त्र के संकेत और मतलब
DUSU Result 2026 : DUSU चुनाव में ABVP का परचम, किरेन रिजिजू ने विजेताओं को दी बधाई
Amit Shah Health
Amit Shah Health : अमित शाह की बिगड़ी तबीयत, हुबली कार्यक्रम से रहे दूर, प्रह्लाद जोशी ने दिया अपडेट
NGT Conference
NGT Conference : भारत के कार्बन उत्सर्जन पर PM मोदी का बड़ा बयान, विकसित देशों का आंकड़ा चौंकाएगा

Punjab Election 2027: BJP का बड़ा ऐलान, सभी 117 सीटों पर अकेले लड़ेगी पार्टी

Punjab Election 2027

Punjab Election 2027 : पंजाब में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। चुनाव का समय नजदीक आते ही राज्य की राजनीतिक गतिविधियां बढ़ने लगी हैं और सभी प्रमुख दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति साफ कर दी है। भाजपा ने ऐलान किया है कि वह राज्य की सभी 117 विधानसभा सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी के संगठन महासचिव बीएल संतोष ने इसकी जानकारी दी है।

पंजाब दौरे पर बीएल संतोष

भाजपा के वरिष्ठ नेता और संगठन महासचिव बीएल संतोष सोमवार से पंजाब के दो दिवसीय दौरे पर हैं। उनके दौरे का मुख्य उद्देश्य पार्टी के संगठनात्मक कामकाज की समीक्षा करना और आगामी चुनाव के लिए जमीनी तैयारियों का जायजा लेना है। इस दौरान वह पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर चर्चा कर रहे हैं। भाजपा पंजाब में अपने विस्तार को लेकर लगातार सक्रिय नजर आ रही है।

संगठन को मजबूत करने पर जोर

भाजपा नेतृत्व पंजाब में पार्टी की चुनावी तैयारियों को धार देने में जुटा है। पार्टी की कोशिश है कि राज्य के अलग-अलग हिस्सों में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत किया जाए और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो। अगले साल की शुरुआत में पंजाब विधानसभा चुनाव होने की संभावना जताई जा रही है। इसी को देखते हुए भाजपा ने हाल ही में सतीश पूनिया को पंजाब का नया प्रभारी नियुक्त किया है।

सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, भाजपा की ओर से जारी विज्ञप्ति में बीएल संतोष ने पार्टी की चुनावी रणनीति को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि पंजाब बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार है और भाजपा इस बदलाव को वास्तविकता में बदलने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी और चुनाव जीतकर राज्य में अपनी सरकार बनाएगी।

गठबंधन की अटकलों पर लगा विराम?

भाजपा के इस ऐलान के बाद पंजाब की राजनीति में एक अहम सवाल खड़ा हो गया है। पिछले कुछ समय से भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच संभावित गठबंधन को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही थीं। दोनों दलों के बीच पुराने राजनीतिक संबंध रहे हैं और इसी वजह से चुनाव से पहले संभावित गठबंधन की अटकलों ने जोर पकड़ा था। हालांकि अब भाजपा के सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने के बयान ने इन चर्चाओं को फिलहाल कमजोर कर दिया है।

हरसिमरत कौर बादल के बयान से बढ़ी थीं चर्चाएं

हाल ही में शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल के एक बयान के बाद भाजपा-अकाली गठबंधन की अटकलों को और बल मिला था। उन्होंने संकेत देते हुए कहा था कि कुछ बातों का खुलासा समय आने पर खुद हो जाएगा। उन्होंने पंजाब के विकास और तरक्की के लिए ऐसे समझौतों की जरूरत पर भी जोर दिया था, जिनके जरिए दिल्ली के स्तर से राज्य के हित में काम किए जा सकें।

सुखबीर बादल की पीएम मोदी से मुलाकात

अगस्त की शुरुआत में अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके कार्यालय में मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद दोनों दलों के बीच संभावित राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं। इसके अलावा अकाली दल ने महिला आरक्षण कानून को जल्द लागू करने की मांग की थी और परिसीमन का समर्थन भी किया था।

पंजाब में त्रिकोणीय मुकाबले के संकेत

भाजपा के अकेले चुनाव लड़ने के फैसले से पंजाब की चुनावी राजनीति में मुकाबला और दिलचस्प हो सकता है। राज्य में आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल जैसे प्रमुख राजनीतिक दल अपनी-अपनी रणनीति तैयार कर रहे हैं। ऐसे में भाजपा का सभी 117 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का फैसला चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकता है और कई सीटों पर मुकाबला बहुकोणीय होने की संभावना बढ़ गई है।

भाजपा ने सरकार बनाने का रखा लक्ष्य

बीएल संतोष के बयान से साफ है कि भाजपा इस बार पंजाब में केवल चुनाव लड़ने तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। अब पार्टी का फोकस संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जमीनी स्तर पर जनसमर्थन बढ़ाने पर रहेगा। आने वाले महीनों में पंजाब की राजनीति में और भी बड़े ऐलान तथा नए राजनीतिक समीकरण देखने को मिल सकते हैं।

Read more  :  Sensitive Gut Foods: आपका गट है सेंसिटिव? डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड्स, पाचन रहेगा बेहतर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top
फेस्टिव सीजन में छाना है तो शहनाज गिल का ये सूट लुक जरूर देखें रसीली नाशपाती के ये फायदे नहीं जानते होंगे आप, डाइट में करें शामिल कॉफी पीने का सही तरीका क्या है? जानिए दिन में कितने कप हैं सुरक्षित दूध से घर पर तैयार करें अलग-अलग तरह के चीज़, अपनाएं ये आसान तरीके क्या आप सही, तरीके से करते हैं चेहरे पर ब्लीच? जानिए आसान टिप्स