Headline
IPL 2026
IPL 2026: एनओसी विवाद में फंसे नुवान तुषारा, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड पर किया केस
Hormuz Strait Crisis
Hormuz Strait Crisis : होर्मुज जलडमरूमध्य संकट पर 35 देशों की बड़ी बैठक, जानें फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा स्थिति
Malda Violence
Malda Violence : कालियाचक में जजों पर हमला, अब सीबीआई खोलेगी खौफनाक रात के काले राज
Lok Sabha Seat Increase
Lok Sabha Seat Increase : क्या 2029 में बदल जाएगा भारत का राजनीतिक नक्शा? जानें सीटों का नया गणित
Urine Culture Test
Urine Culture Test : यूरिन इंफेक्शन का इलाज क्यों हो रहा है बेअसर? जानें क्यों जरूरी है यूरिन कल्चर टेस्ट और इसके फायदे
Hanuman Janmotsav 2026
Hanuman Janmotsav 2026 : जानें शुभ मुहूर्त, पावन व्रत कथा और बजरंगबली की पूजा विधि; बरसेगी विशेष कृपा
FIFA World Cup 2026 Shock
FIFA World Cup 2026 Shock: इटली के पतन की दास्तां, बोस्निया की ‘ऐतिहासिक’ जीत ने हिलाया फुटबॉल जगत
Iran-US War 2026
Iran-US War 2026: ट्रंप का दावा- “ईरान ने मांगी सीजफायर की भीख”, पर होर्मुज पर टिकी है अमेरिका की बंदूक
Biju Patnaik Row
Biju Patnaik Row: निशिकांत दुबे ने हाथ जोड़कर मांगी माफी, ओडिशा के ‘लीजेंड’ पर टिप्पणी से भड़का था विवाद

मुर्शिदाबाद हिंसा के विरोध में विहिप का प्रदर्शन, एनआईए जांच की मांग को लेकर राष्ट्रपति को ज्ञापन

मुर्शिदाबाद हिंसा के विरोध में विहिप का प्रदर्शन, एनआईए जांच की मांग को लेकर राष्ट्रपति को ज्ञापन

सोनभद्र| पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा और हिंदुओं की नृशंस हत्या के विरोध में शनिवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल कर कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। विहिप जिलाध्यक्ष विद्याशंकर पांडेय ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपते हुए घटना की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की।

विहिप काशी प्रांत के धर्म प्रसार प्रमुख नरसिंह त्रिपाठी ने कहा कि देशभर में विरोध प्रदर्शन होते हैं, लेकिन बंगाल में हिंसा और हिंदुओं पर हमले आम बात हो गई है। उन्होंने कहा कि मुर्शिदाबाद की घटना मानवता को झकझोर देने वाली है और इसकी गहराई से जांच होनी चाहिए।

प्रांत उपाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने आरोप लगाया कि हिंदुओं पर जिहादियों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से हमले किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा इस घटना में विदेशी बांग्लादेशियों के हाथ होने की बात को गंभीरता से लेते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय साजिश बताया गया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार पीड़ितों को जबरन वापस मुर्शिदाबाद भेज रही है ताकि प्रशासनिक लापरवाही छिपाई जा सके।

इस मौके पर विहिप विभाग मंत्री राजीव, जिला मंत्री हरिशंकर वर्मा, बजरंग दल संयोजक जयप्रकाश चतुर्वेदी, सत्संग प्रमुख कृष्णभूषण पांडेय, गौसेवा प्रमुख संतोष, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल, धर्मवीर तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top