Headline
Bomb Threat
Maharashtra Bomb Threat : RSS मुख्यालय और महाराष्ट्र CM ऑफिस को बम धमकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
TMC Rebels
TMC Rebels : ममता बनर्जी को तगड़ा झटका! टीएमसी के बागी सांसदों की लिस्ट जारी, संसद में बढ़ी हलचल
NDA Meeting
NDA Meeting : NDA बैठक में पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी का झालमुरी मोमेंट, भारत मंडपम में अनोखा राजनीतिक दृश्य
PM Modi Speech
PM Modi Speech : पीएम मोदी ने कांग्रेस ग्रोथ रेट बयान दिया, कहा- 2014 से पहले अस्थिरता का दौर, जनता ने एनडीए पर जताया भरोसा
UPSC Preparation
UPSC Preparation : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा तैयारी, सामान्य अध्ययन के 50 महत्वपूर्ण प्रश्न और सटीक उत्तर
Share Market Today
Share Market Today: हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 370 अंक उछला, रिलायंस-HUL चमके
Modi Cabinet Reshuffle
Modi Cabinet Reshuffle : मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, राज्यसभा चुनाव के बाद होगा बदलाव
Prime Minister Modi
Prime Minister Modi : नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ने पर बोले पीएम मोदी, कहा- सबसे बड़ी कसौटी जनता का विश्वास
US Iran Conflict
US Iran Conflict : अमेरिका और ईरान में छिड़ा महायुद्ध, ईरानी विदेश मंत्री ने दी फारस की खाड़ी छोड़ने की खुली चेतावनी

बचपन की गर्मी की छुट्टियां: दादी-नानी का आंगन और मीठी यादें

बचपन की गर्मी की छुट्टियां: दादी-नानी का आंगन और मीठी यादें

पहले जब गर्मी की छुट्टियां घोषित होती थीं, तो बच्चों का पहला सवाल होता था “गांव कब चलेंगे?” गांव का खुला वातावरण, मिट्टी की सौंधी खुशबू और खुली हवा में सांस लेना एक अलग ही दुनिया का अनुभव कराता था। दादी-नानी के आंगन में बैठकर कहानियां सुनना, आम के पेड़ पर चढ़ना, बगीचों से कच्चे फल तोड़कर खाना-ये सब आज की पीढ़ी के लिए सिर्फ किस्से बनकर रह गए हैं।

झूले, पेड़ और नीम की छांव

घर के बाहर नीम या पीपल के पेड़ पर झूले डालने की परंपरा बहुत खास थी। बच्चे घंटों झूलों पर झूलते, लोकगीत गाते और हंसी-मजाक करते। ना कोई मोबाइल, ना टीवी की जरूरत। सिर्फ प्राकृतिक मस्ती और दोस्ती। ये सब न केवल मनोरंजन देते थे, बल्कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद थे।

परंपरागत खेलों की धूम

गर्मियों की दोपहरी में ‘गुल्ली-डंडा’, ‘छुपन-छुपाई’, ‘कंचे’, ‘लट्टू’, ‘कोशेबाजी’ जैसे पारंपरिक खेलों की धूम रहती थी। ये खेल बच्चों को सामाजिकता, टीम भावना और धैर्य सिखाते थे। आज डिजिटल गैजेट्स ने इन खेलों की जगह ले ली है, जिससे बच्चे न केवल कम एक्टिव हो गए हैं, बल्कि सामाजिक रूप से भी अलग-थलग पड़ने लगे हैं।

दादी-नानी की रसोई की खुशबू

दादी-नानी के हाथों से बना आम पना, खट्टा-मीठा अचार, मट्ठा और आटे की पूरियां, छुट्टियों की सबसे खास बात होती थी। बच्चों को रसोई में मदद करना, सब्जियों को काटना या अचार डालने में हाथ बंटाना भी एक तरह की सीख होती थी। अब ये अनुभव भी इंस्टैंट फूड की चकाचौंध में खोते जा रहे हैं।

रिश्तों की गर्माहट और संवाद

पहले गर्मियों की छुट्टियों का मकसद सिर्फ मस्ती नहीं, रिश्तों को समय देना भी होता था। फूफा-मौसा, बुआ-मामी सब साथ बैठते, बातें होतीं और परिवार एक सूत्र में बंधा महसूस करता। आजकल छुट्टियां सैर-सपाटे और मॉल तक सिमट गई हैं, जहां संवाद नहीं, सिर्फ प्रदर्शन होता है।

आज की छुट्टियों में खोती जा रही संवेदनाएं

आज बच्चों की छुट्टियां गैजेट्स, ऑनलाइन गेम्स और क्लासेस के इर्द-गिर्द ही घूमती हैं। गांव की मिट्टी, पेड़ की छांव, रिश्तों की गर्माहट और परंपराओं की छुअन धीरे-धीरे लुप्त होती जा रही है। जरूरी है कि हम बच्चों को दोबारा उन यादों से जोड़ें, जहां जीवन सरल, सच्चा और खुशहाल था।

यह भी पढ़ें:पैरेंट्स ध्यान दें: छुट्टियों में बच्चों के लिए ये एक्टिविटीज हैं बेस्ट

One thought on “बचपन की गर्मी की छुट्टियां: दादी-नानी का आंगन और मीठी यादें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top
स्किन ऑयली है? कलाई पर उंगली रखकर पहचानें हार्ट रिदम की समस्या सेहत के लिए कितना फायदेमंद है दलिया? नींबू पानी में भूलकर भी न डालें ये चीज क्या डायबिटीज में रोज जामुन खाना सही है?