Headline
Yogi Adityanath Mother Death
Yogi Adityanath Mother Death : योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, पीएम मोदी समेत नेताओं ने जताया शोक
SCO Civilisational Dialogue
SCO Civilisational Dialogue : पीएम मोदी ने SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का किया उद्घाटन, बताया भारत की संस्कृति का महत्व
BCCI Latest Update
BCCI Latest Update : रोहित शर्मा और विराट कोहली 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलेंगे, BCCI अधिकारी ने दिया बड़ा संकेत
Russia Ukraine War
Russia Ukraine War: यूक्रेन को NATO जैसी सुरक्षा गारंटी देने पर रूस सहमत? ट्रंप के दूत का बड़ा दावा
Magnesium Rich Foods
Magnesium Rich Foods : मैग्नीशियम की कमी से होती है थकान और मांसपेशियों में ऐंठन, डाइट में शामिल करें 5 फूड्स
Tulsi Vivah Katha
Tulsi Vivah Katha: भगवान विष्णु को क्यों बनना पड़ा शालिग्राम, जानिए वृंदा का श्राप
PM Modi India First Mantra
PM Modi India First Mantra: अगले 20 साल के निवेश पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश, आत्मनिर्भर भारत के लिए कारोबारियों से की खास अपील
FICCI 100 Years
FICCI 100 Years : पीएम मोदी ने बताया भारत की आर्थिक तरक्की का मंत्र, 50 करोड़ लोगों ने गरीबी को दी मात
Pew Research Center
Pew Research Center : 2070 तक दुनिया में कितने होंगे हिंदू? प्यू रिसर्च की रिपोर्ट में भारत को लेकर बड़ा अनुमान

PM Modi India First Mantra: अगले 20 साल के निवेश पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश, आत्मनिर्भर भारत के लिए कारोबारियों से की खास अपील

PM Modi India First Mantra

PM Modi India First Mantra : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए उद्योग जगत को एक बड़ा संदेश दिया है। FICCI के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कारोबारियों और निवेशकों से अगले 20 वर्षों के सभी दीर्घकालिक निवेश फैसलों में India First यानी भारत प्रथम की सोच को प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब देश के उद्योगपति और निवेशक भारत की जरूरतों को ध्यान में रखकर निवेश करेंगे, तो इससे न केवल देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि कारोबार के विकास के लिए भी नए अवसर पैदा होंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य हासिल करने के लिए निजी क्षेत्र की भागीदारी बेहद जरूरी है।

गांधी जी के स्वदेशी मंत्र का किया जिक्र

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में महात्मा गांधी के स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के विचारों को भी याद किया। उन्होंने कहा कि करीब 100 साल पहले वर्ष 1930 में महात्मा गांधी ने देशवासियों को स्वदेशी अपनाने और आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया था। आज इतने वर्षों बाद उन्हें भी देशवासियों से इसी दिशा में आगे बढ़ने की अपील करनी पड़ रही है। पीएम मोदी ने कहा कि उनकी बात पर भरोसा नहीं हो तो कम से कम महात्मा गांधी के विचारों को जरूर अपनाएं। उन्होंने कारोबारियों से इस संदेश को देश के हर घर तक पहुंचाने का आग्रह भी किया।

फार्मा सेक्टर को आयात पर निर्भरता कम करने की सलाह

प्रधानमंत्री ने भारत के फार्मास्युटिकल उद्योग की संभावनाओं पर भी विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि भारत को दुनिया की फार्मेसी कहा जाता है, लेकिन इसके बावजूद देश हर साल एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रेडिएंट्स (API), बल्क ड्रग्स और ड्रग इंटरमीडिएट्स का बड़े पैमाने पर आयात करता है। इस निर्भरता को कम करने के लिए भारतीय फार्मा कंपनियों को आगे आना होगा। कंपनियों को उन जरूरी दवाइयों के कच्चे माल की पहचान करनी चाहिए, जिनका उत्पादन भारत में संभव है। इसके लिए नई तकनीक, आधुनिक मशीनरी और बड़े उत्पादन संयंत्रों में निवेश करने की जरूरत है। इससे भारतीय कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम बन सकती हैं।

कृषि क्षेत्र में निवेश बढ़ाने की उद्योगपतियों से अपील

पीएम मोदी ने कृषि क्षेत्र को देश की आर्थिक प्रगति का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए उद्योग जगत से इसमें निवेश बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कंपनियों को विदेशी बाजारों की जरूरतों को ध्यान में रखकर मजबूत खरीद और आपूर्ति व्यवस्था तैयार करनी चाहिए। ऐसे कृषि उत्पादों का उत्पादन और प्रसंस्करण बढ़ाया जाना चाहिए, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अच्छी मांग है। इससे किसानों को नए बाजार मिलेंगे और भारतीय कृषि उत्पादों की वैश्विक पहचान मजबूत होगी। प्रधानमंत्री के मुताबिक, उद्योग और कृषि के बीच बेहतर तालमेल से देश की आर्थिक क्षमता को नई मजबूती मिल सकती है।

किसानों, कारोबारियों और टैक्सपेयर्स का सम्मान जरूरी

प्रधानमंत्री ने कहा कि किसी भी देश की वास्तविक तरक्की तभी संभव है, जब वहां किसानों, छोटे कारोबारियों, उद्योगपतियों, संपत्ति बनाने वालों और टैक्स देने वाले नागरिकों का सम्मान किया जाए। उन्होंने कहा कि भारत की आर्थिक प्रगति में इन सभी वर्गों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सरकार ने कारोबार को आसान बनाने के लिए कॉर्पोरेट टैक्स की मूल दर 2014 के 30 प्रतिशत से घटाकर 22 प्रतिशत कर दी है। इससे उद्योगों को निवेश और विस्तार के लिए बेहतर माहौल मिला है।

12 लाख रुपये तक की आय पर टैक्स छूट का किया जिक्र

पीएम मोदी ने टैक्स व्यवस्था में किए गए बदलावों का उल्लेख करते हुए कहा कि अब 12 लाख रुपये तक की आय टैक्स-फ्री है। इसके साथ ही आयकर रिटर्न दाखिल करने और रिफंड प्राप्त करने की प्रक्रिया को भी आसान बनाया गया है। प्रधानमंत्री ने बताया कि पहले टैक्स रिफंड मिलने में आठ महीने तक का समय लग जाता था, लेकिन अब यह प्रक्रिया लगभग एक सप्ताह में पूरी हो जाती है। उन्होंने उद्योग जगत से देश की जरूरतों को प्राथमिकता देकर निवेश करने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भागीदार बनने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top
बिना धूप के भी जल्दी सूखेगा तौलिया, जानें आसान ट्रिक देवउठनी एकादशी से जुड़ी खास धार्मिक मान्यताएं सेब काटकर छोड़ने की न करें गलती, जानें क्या होता है असर घी लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें। विंटर सीजन में स्वेटर से पाएं स्टाइलिश और क्लासी लुक