इस ट्रिक से बनेंगे बाजार जैसे स्वादिष्ट मूली के पराठे
गेहूं के आटे को गूंथकर कुछ देर ढककर रखें।
मूली को साफ करके बारीक कद्दूकस कर लें।
मूली को दबाकर उसका सारा अतिरिक्त पानी निकाल दें।
इसमें हरी मिर्च, अदरक और हरे मसाले मिलाएं।
चटपटे स्वाद के लिए जीरा और अमचूर डालें।
आटे की लोई में मूली का मसाला भरकर बंद करें।
पराठे को बिना ज्यादा दबाव दिए धीरे-धीरे बेलें।
तवे पर घी लगाकर दोनों तरफ से अच्छी तरह कुरकुरा पकाएं।