सावन सोमवार व्रत के लिए परफेक्ट है मखाने की खीर

मखाने की खीर सावन उपवास के लिए बेहतरीन पकवान है।

इसके लिए मखाने, दूध और मेवों की जरूरत होती है।

सबसे पहले मखानों को घी में सेंक लें।

मखानों को हल्का पीसकर खीर के लिए तैयार करें।

दूध को अच्छी तरह उबालकर थोड़ा गाढ़ा करें।

इसमें मखाने डालकर धीमी आंच पर पकाएं।

इलायची और सूखे मेवे डालकर स्वाद बढ़ाएं।

स्वादिष्ट मखाना खीर बनकर तैयार हो जाएगी।