क्या आपका फोन बन रहा तनाव की वजह?

डिजिटल डिटॉक्स का मतलब कुछ समय के लिए मोबाइल और सोशल मीडिया से दूरी बनाना है।

लगातार स्क्रीन देखने से तनाव, सिरदर्द और नींद की समस्या बढ़ सकती है।

ज्यादा मोबाइल इस्तेमाल करने से आंखों में जलन और धुंधला दिखने की परेशानी होती है।

बार-बार फोन चेक करने की आदत ध्यान केंद्रित करने की क्षमता को कमजोर करती है।

देर रात तक स्क्रीन देखने से दिमाग को आराम नहीं मिल पाता और मानसिक तनाव बढ़ता है।

मोबाइल की लत रिश्तों में दूरी और घर के माहौल में तनाव पैदा कर सकती है।

लगातार झुककर फोन देखने से गर्दन और पीठ दर्द की समस्या बढ़ रही है।

सुबह और सोने से पहले फोन से दूरी बनाना डिजिटल डिटॉक्स का अच्छा तरीका माना जाता है।