गर्मियों में याद आई ₹1 वाली पेप्सी

गर्मियों में मिलने वाली ₹1 की बर्फ पेप्सी बचपन की खास यादों में से एक थी।

कुकिंग क्रिएटर सरफिरा बावर्ची ने इसे घर पर बनाने का आसान और मजेदार तरीका बताया है।

संतरे वाली पेप्सी के लिए फ्रेश ऑरेंज जूस में चीनी मिलाकर पैकेट में भरा जाता है।

घर पर बनी पेप्सी साफ-सुथरी और बाजार वाली के मुकाबले ज्यादा भरोसेमंद होती है।

आम फ्लेवर के लिए पके आम, दूध और चीनी को ब्लेंड करके स्मूद मिश्रण तैयार किया जाता है।

मैंगो पेप्सी गर्मियों में ठंडक और स्वाद दोनों का मजा देती है।

पल्स कैंडी फ्लेवर बनाने के लिए कैंडी को पानी के साथ पीसकर चटपटा घोल बनाया जाता है।

ये देसी आइस पेप्सी पुराने काला खट्टा और खट्टे-मीठे बचपन वाले स्वाद की याद ताजा कर देती है