नाश्ते के लिए परफेक्ट है बीटरूट कटलेट

चुकंदर उबालें – 2 चुकंदर उबालकर छीलें और कद्दूकस कर लें।

आलू मिलाएं – 2 उबले आलू मैश करके चुकंदर में डालें।

मसाले डालें – नमक, लाल मिर्च, गरम मसाला और थोड़ा चाट मसाला मिलाएं।

बाइंडिंग करें – मिश्रण में ब्रेड क्रम्ब्स या सूजी डालकर अच्छी तरह मिलाएं

मिश्रण से छोटे-छोटे गोल या अंडाकार कटलेट तैयार करें

कटलेट को ब्रेड क्रम्ब्स में हल्का रोल करें

तवे पर थोड़ा तेल डालकर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें

गरमा-गरम बीटरूट कटलेट को हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ परोसें