विदेश यात्रा में गोल्ड शॉपिंग का प्लान?

विदेश घूमने के साथ सोना खरीदने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है।

सोना सिर्फ गहनों के लिए नहीं, बल्कि निवेश और देशों के भंडार के लिए भी अहम है।

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल 2024 के अनुसार चीन दुनिया का सबसे बड़ा सोना उत्पादक देश है।

चीन ने 2024 में करीब 380 टन सोना उत्पादन किया, जो वैश्विक उत्पादन का लगभग 10% है।

रूस लगभग 330 टन सोना उत्पादन के साथ दूसरे स्थान पर है।

ऑस्ट्रेलिया ने 2024 में करीब 284 टन सोना निकाला और तीसरे नंबर पर रहा।

कनाडा लगभग 202 टन सोना उत्पादन के साथ चौथे स्थान पर है।

अमेरिका करीब 158 टन सोना उत्पादन के साथ दुनिया का पांचवां बड़ा सोना उत्पादक देश है।