क्या आप भी पहनते हैं सस्ते सनग्लासेस?

कम कीमत वाले गॉगल्स केवल चमक और रोशनी को घटाते हैं, UV किरणों से सुरक्षा नहीं देते।

बाजार में मिलने वाले 100-200 रुपये के चश्मे अक्सर कम गुणवत्ता वाले होते हैं।

इनमें UV400 जैसी जरूरी सुरक्षा तकनीक मौजूद नहीं होती।

ऐसे चश्मे सूरज की हानिकारक UV-A और UV-B किरणों को रोक नहीं पाते।

इससे ये किरणें आसानी से आंखों के अंदर तक पहुंच सकती हैं।

लंबे समय तक संपर्क से आंखों के लेंस और रेटिना को नुकसान हो सकता है।

इससे आंखों से जुड़ी गंभीर समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।

विशेषज्ञ हमेशा UV400 प्रोटेक्शन वाले सनग्लासेस के उपयोग की सलाह देते हैं।