बाजार का गुलाब जल छोड़ें, घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध अर्क

ताजे गुलाब के फूल चुनकर लें।

उनकी पंखुड़ियों को अलग करके साफ कर लें।

एक बर्तन में सभी पंखुड़ियां डाल दें।

बर्तन के बीच में छोटी कटोरी रखें।

पंखुड़ियों में पर्याप्त मात्रा में पानी डालें।

ढक्कन उल्टा रखकर उसके ऊपर बर्फ के टुकड़े डालें।

बर्तन को 20-25 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।

कटोरी में इकट्ठा पानी ठंडा कर बोतल में भर लें।