घर पर ऐसे बनाएं कान्हा का माखन-मिश्री भोग

कान्हा को अर्पित करें स्वादिष्ट माखन-मिश्री।

जन्माष्टमी पर घर में तैयार करें भोग।

इसके लिए सबसे पहले ताजी मलाई लें।

मलाई को लगातार फेंटते रहें।

फेंटने से मक्खन धीरे-धीरे अलग हो जाएगा।

मक्खन को निकालकर पानी से अच्छी तरह साफ करें।

अब इसमें स्वाद के अनुसार मिश्री मिला दें।

तैयार भोग को प्रेम से श्रीकृष्ण को चढ़ाएं।